बागबाहरा : अंकित बागबाहरा एंव स्थानीय प्रशासन की मदद से ,ईंट... - CG Sandesh

बागबाहरा : अंकित बागबाहरा एंव स्थानीय प्रशासन की मदद से ,ईंट भट्ठे में बंधक चुम्मन साहू की सकुशल घर वापसी

चुम्मन साहू एंव परिवार ग्राम कसेकेरा (कोमाखान)निवाशी जो उत्तरप्रदेश के बनपुरवा जिला प्रयागराज ईंट भठ्ठे में लगभग वर्ष भर से कार्य कर रहा था ,स्वास्थ ठीक न होने के कारण कार्य करने में भी अशमर्थ था ,फलस्वरूप भूखे मरने की स्थिति निर्मित हो गई थी जिसके वजह से वह अपने गृह ग्राम कसेकेरा जिला महासमुन्द वापस आना चाहता था लेकिन ईंट भट्ठा मालिक उसे आजाद करने में आनाकानी कर रहा था और बंधुवा मजदूर के रूप में उनसे जबरन सेवा ले रहा था

इस बात की जानकारी प्रेम सिंग ठाकुर के माध्यम से वरिष्ठ कांग्रेसी एंव बागबाहरा ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष अंकित बागबाहरा को हुई तो चुम्मन साहू के मदद के उद्देश्य से चुम्मन साहू एंव परिवार के रिहाई के लिये बागबाहरा स्थानीय प्राशासन SDM को आवेदन देकर त्वरित कार्यवाही करने का मांग किया था ।जिस पर SDM भागवत प्रसाद जायसवाल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रयागराज स्थानीय प्रशासन को सूचित कर बनपुरवा ईंट भट्ठा में कार्यरत चुम्मन साहू एंव परिवार को सकुशल घर वापसी के लिए मांग की प्रयागराज स्थानीय प्रशासन ने भी मामला को गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाई की एंव परिणाम स्वरूप चुम्मन साहू एंव परिवार की घर वापसी में सफल हुए।जिसके लिए चुम्मन साहू एंव परिवार द्वारा अंकित बागबाहरा ,प्रेमसिंग ठाकुर ,तूफान दीवान,सहित बागबाहरा SDM भागवत प्रसाद जायसवाल का सहृदय धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें