जिम्मेदार नागरिक 20 लोगो को वैक्सीनेशन हेतु जागरूक करने का ल... - CG Sandesh

जिम्मेदार नागरिक 20 लोगो को वैक्सीनेशन हेतु जागरूक करने का ले जिम्मा...एक अभियान, जो साबित होगा वरदान : गौतम अग्रवाल

रायगढ़ जननेता स्व. रोशनलाल अग्रवाल के सुपुत्र व दैनिक समाचार पत्र जनकर्म के संचालक गौतम अग्रवाल ने आह्वाहन किया है कि वैक्सीन जरूर लगवाए, पूर्ण सुरक्षित और कारगर साबित हो रहा है। सामान्य नागरिक से लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने भी वहीं वैक्सीन लगवाया और सबको वैक्सीन लगाने का अपील भी किये है। वैक्सीन सबको लगे यह हम सबकी जिम्मेदारी है। आज भी कुछ लोगों में जागरूकता की कमी है। जिम्मेदार लोग कम से कम 20 लोगों को जागरूक करने का जिम्मेदारी ले, वे कोरोना से बचने के नियमों का पालन करने को प्रेरित करें।

नोवल कोविड 19, कोरोना वायरस की दूसरी लहर बहुत घातक साबित होती दिख रही है। आंकड़े आये दिन बहुत कुछ इशारे कर रहे है। इस महामारी काल में में अब एक सामुहिक प्रयास की जरूरत है और एक होकर इससे लड़ने की! हम सबको अपना योगदान, अब खुद सुनिश्चित करना होगा! शासन प्रशासन का सहयोग करते हुए जन जागरूकता लाना होगा।

अपने पिता जननेता स्व. रोशन लाल अग्रवाल के साथ गौतम सक्रिय युवा संपादक गौतम अग्रवाल ने अपने पिता जननेता स्व रोशनलाल के बताए पदचिन्हों पर चलकर जन जागरण का कार्य कर रहे हैं। जननेता रोशनलाल की छबि उनके पुत्र गौतम अग्रवाल की में झलकती है। कोरोना की पहली लहर में पूर्व विधायक स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल ने शहर भर में मास्क के प्रति जागरूकता को लेकर अभियान चलाया था। जिसमे 50000 से अधिक मास्क शहर में बांटे गए थे। स्वर्गीय रोशनलाल अग्रवाल आम जनता के स्वास्थ्य को लेकर हमेशा गंभीर रहे थे। उन्होंने अपने विधायक काल के दौरान कई मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन कराया था। जिसमें कई गंभीर बीमारियों का निशुल्क इलाज़ था। इससे शहर तथा इसके आसपास के क्षेत्र की काफी बड़ी आबादी लाभान्वित हुई थी। इसके साथ ही डेंगू को लेकर उनके सफाई अभियान को लोग आज भी याद करते हैं।

युवा संपादक गौतम अग्रवाल ने इस महामारी काल मे वैक्सीन जरूर लगवाने और कोरोना से बचने के उपायों को कम से कम 20 लोगों को प्रेरित करने का अपील की है। इसकी शुरुआत उन्होंने रामनवमी के पावन दिन से की है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी वे लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए और इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करने में जुटे हैं।


अन्य सम्बंधित खबरें