बागबाहरा : श्री चण्डी माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा होम आइसोलेशन ... - CG Sandesh

बागबाहरा : श्री चण्डी माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के लिए दवाई किट का दान

बागबाहरा श्री चण्डी माता मंदिर ट्रस्ट द्वारा होम आईसोलेशन में रह रहे लोगों को राहत देने के लिए 25000₹ का डॉक्टरों द्वारा प्रेस्क्राइब दवाई का वितरण करने हेतु बागबाहरा SDM भागवत प्रसाद जायसवाल को दवाई किट प्रदान किया गया है ।जिससे होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की दवाई खरीदने दवाई दुकान जाने के लिए परेशानी नही होगी वही उनसे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा भी कम होगा

कोरोना के इस विषम परिस्थिति में अनेक समाजसेवी संस्थाएं जनहित के लिए आगे आ रही है जो बहुत ही सराहनीय पहल है ।इस कार्य के लिए बागबाहरा SDM भागवत प्रसाद जायसवाल सहित सभी लोगों ने इस कार्य के लिए श्री चण्डी माता मंदिर ट्रस्ट की सराहना एंव आभार व्यक्त किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें