महादेव कावरे ने आज कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर  मरीजो के... - CG Sandesh

महादेव कावरे ने आज कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर मरीजो के लिए ऑक्सिजन सिलेंडर, कन्सेन्ट्रेटर एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश

जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे ने आज विकासखंड कुनकुरी के ग्राम कंडोरा, सलियाटोली एवं फरसाबहार विकासखंड के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तपकरा में निर्मित कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.एस. मंडावी, एसडीएम  चेतन साहू, तहसीलदार कुनकुरी  प्रमोद चंद्रवंशी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।कलेक्टर कावरे ने सेंटर में मरीजो के लिए आवश्यक सुविधाओ की जानकारी लेते हुए सांस लेने में परेशानी होने वाले मरीजो के लिए ऑक्सिजन सिलेंडर, कन्सेन्ट्रेटर एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने केंद्र में आग से बचाव के लिए अग्नि सुरक्षा यंत्र की व्यवस्था रखने की हिदायत दी साथ ही सेंटरों में आवश्यक कर्मचारी सहित सभी जरूरी चीजों की पूर्ति के लिए हिदायत दी

कलेक्टर ने सेंटर में भर्ती कोरोना मरीजों से बात करके स्वास्थ्य सुविधाओं, केंद्र की साफ सफाई, भोजन इत्यादि के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को मरीजों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण करने एवं समय पर नास्ता, भोजन प्रदान करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रतिदिन अलग-अलग व्यंजन उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने भर्ती मरीजों से सांस लेने में तकलीफ या गंभीर मरीजों की जानकारी ली उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में गंभीर मरीज हो तो उन्हें यथाशीघ्र जिला अस्पताल के कोविड हॉस्पिटल में ईलाज के लिए भर्ती कराए। जिससे उन्हें उच्च स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके


अन्य सम्बंधित खबरें