जिले में शादी-विवाह वाले घरों में सोशल डिस्टेंसिग का पालन नह... - CG Sandesh

जिले में शादी-विवाह वाले घरों में सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं, अनुमति से अधिक लोगों के इकट्ठे होने पर पुलिस ने किया जुर्माना ....

बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा वैवाहिक कार्यक्रमों में 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है किन्तु कई क्षेत्रों से वैवाहिक कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन नहीं होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं, जिस पर कार्यवाही के निर्देश पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा सभी प्रभारियों को दिया गया है, निर्देशों का पालन करते हुये दिनांक 21.04.2021 को छाल एवं भूपदेवपुर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा शादियां हो रही घरों को चेक किया गया । थाना प्रभारी छाल निरीक्षक विवेक पाटले ग्राम कूड़ेकेला, लात, बंगसुता, कटाईपाली, रिलो में स्टाफ के साथ विवाह घर में जाकर व्यवस्था देखे, जहां मास्क व सोशल डिस्टेंसिग का पालन न होता देख उनके द्वारा 1 से 5 हजार रूपये का जुर्माना किया गया है ।

थाना प्रभारी बताये कि लगातार क्षेत्र कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की समझाइश दी जा रही है, बावजूद इसके नियमों की अनदेखी की गई है, शादी कार्यक्रम को देखते हुये केवल फाइन किया गया है, जिससे आसपास के लोग नियमों का पालन करें । आगे ऐसा पाये जाने पर एफआईआर दर्ज किये जाएंगे।भूपदेवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थानाक्षेत्र के जबलपुर, सिंघनपुर,देवरी और दर्री गांवों में शादी घर में व्यवस्था देखें । उनके द्वारा अनुमति से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर घरवालों को कड़ी फटकार लगाये । उनके द्वारा करीब 24 लोगों पर जुर्माने की कार्यवाही कर नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई है।


अन्य सम्बंधित खबरें