दैनिक राशिफल : शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021, जानिए क्या कहते हैं... - CG Sandesh

दैनिक राशिफल : शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपथी

सूर्योदय: 🌄 ०५:५१
सूर्यास्त: 🌅 ०६:४७
चन्द्रोदय: 🌝 १४:४२
चन्द्रास्त: 🌜२७:५८
अयन 🌕 उत्तराणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: 🍁 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७८ (राक्षस)
मास 👉 चैत्र
पक्ष 👉 शुक्ल
तिथि 👉 एकादशी (२१:४७ तक)
नक्षत्र 👉 मघा (०७:४२ तक)
योग 👉 वृद्धि (१४:४० तक)
प्रथम करण 👉 वणिज (१०:४७ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (२१:४७ तक)

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४९ से १२:४२
अमृत काल 👉 २४:२० से २५:५०
रवियोग 👉 ०५:४२ से ०७:४२
विजय मुहूर्त 👉 १४:२७ से १५:१९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३६ से १९:००
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५३ से २४:३७
राहुकाल 👉 १०:३७ से १२:१५
राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड 👉 १५:३२ से १७:११

दिशाशूल 👉 पश्चिम
अग्निवास 👉 पाताल (२१:४७ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 मृत्युलोक १०:४७ से २१:४७
चन्द्रवास 👉 पूर्
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - चर       २ - लाभ
३ - अमृत   ४ - काल
५ - शुभ     ६ - रोग
७ - उद्वेग     ८ - चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - रोग       २ - काल
३ - लाभ     ४ - उद्वेग
५ - शुभ       ६ - अमृत
७ - चर       ८ - रोग
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

पूर्व-उत्तर (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)


आज ०७:४२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मघा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (में) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (मो, टा, टी, टू) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन परिस्थितियां आपके बौद्धिक एवं शारीरिक श्रम के अनुरूप रहेंगी। कार्य क्षेत्र पर आज स्वयं के निर्णय में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। सहयोगी आपसे कुछ अपेक्षाएं रखेंगे पूर्ण करने पर प्रसन्न भी रखेंगे। भागीदारी के कार्यो में हानि हो सकती है सोच समझ कर ही कोई निर्णय लें। भूमि भवन के करकय विक्रय से बचें हानि हो सकती है। घर अथवा बाहर धन अथवा किसी वस्तु को लेकर किसी से तीखी झड़प होने की संभावना है। आज धन की अपेक्षा संबंधो को अधिक महत्त्व दे भविष्य के लिए हितकर रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन का पूर्वार्ध परिवार में कलह रहने के कारण अशान्त रहेगा इसका कारण भी आप ही रहेंगे। सेहत भी आज असामान्य रहने से कार्य क्षेत्र पर बेहतर अनुभव नहीं करेंगे। अधिकारी वर्ग भी छोटी छोटी बातों में कमियां निकालेंगे। धन लाभ के लिए आज चाटुकारिता का सहारा लेना पड़ सकता है। धार्मिक स्थानों पर दान पुण्य के अवसर मिलेंगे। स्त्री मित्रो से संबंधो में कड़वाहट आ सकती है। दिनचर्या असंयमित रहने के कारण शारीरिक शिथिलता अनुभव होगी। आज यात्रा लाभदायक तो रहेगी लेकिन शारीरिक रूप से कष्टकारी भी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन में मध्यान से पहले का भाग आपको सभी क्षेत्रो से लाभ कराएगा परन्तु इसके लिए आलस्य की प्रवृति को त्यागना पड़ेगा। आवश्यक कार्यो को प्रातः ही पूरा करले इसके बाद दैनिक कार्यो के अतिरिक्त कार्यो में सफलता संदिग्ध रहेगी। आज यात्रा में चोटादि का भी भय है वाहन सावधानी से चलाएं। कार्य क्षेत्र से सामान्य से अधिक धन लाभ होगा लेकिन किसी पुराने धन अथवा कीमती वस्तु के डूबने की संभावना है। परिचित आज स्वार्थी व्यवहार करेंगे। संध्या बाद का समय थकान वाला लेकिन संतोषजनक रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लाभ-हानि बराबर रहेगें। दिन के आरम्भ में मानसिक रूप से गंभीर रहेंगे लेकिन मध्यान बाद कार्यो के प्रति उदासीनता बरतने से लाभ से वंचित अथवा कम लाभ से संतोष करना पड़ सकता है। काम-धंधे की अपेक्षा आज धार्मिक गतिविधियों में अधिक समय देंगे। ज्योतिष, तन्त्र एवं अन्य पारलौकिक विज्ञानं को जानने एवं प्रयोग करने की अभिलाषा रहेगी। धन लाभ के लिए आज शारीरिक एवं दिमागी परिश्रम अधिक करना पड़ेगा परन्तु सफलता अवश्य मिलेगी। सीने अथवा पेट मे विकार होने की संभावना है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन का पूर्वार्ध पहले की भांति ही आनंददायक रहेगा। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्यो में थोड़े प्रयत्न से लाभ होगा। प्रियजनों से उपहार-भेंट मिलेगी। नौकरी पेशा जातको को दिन के उत्तरार्ध में काम का बोझ बढेगा। दोपहर के बाद का समय एक दम् विपरीत रहेगा। बनते कार्यो में विघ्न आएंगे। लाभ के अनुबंध निरस्त होने से हानि होगी। फिर भी आज आवश्यकता से अधिक धन लाभ किसी न किसी रूप में हो ही जायेगा चाहे फिर हाथ मे ज्यादा देर ना रुके खर्च अधिक रहेंगे। सेहत को लेकर कुछ समय समस्या हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन का आधा भाग मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति में विघ्न आने से आवेश से भरे रह सकते है। आज मन की भड़ास किसी निर्दोष पर उतारने से ग्लानि होगी। अधिकारियों से बात मनवाने के लिए बौद्धिक परिश्रम करना पड़ेगा। आवश्यकता के समय धन ना मिलने पर जरूरी कार्य अटक सकते है। सरकार सम्बंधित कार्य आज ना ही करे तो बेहतर रहेगा। यात्रा अथवा किसी आयोजन में बेमन से जाना पड सकता है। घर में धैर्य का परिचय दें। सेहत भी नरम गरम रहने की संभावना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बड़े बुजुर्गों अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के कृपा पात्र बनने से समाज में सम्मानजनक स्थिति बनाएंगे। जिद्दी व्यवहार से बचें अन्यथा लाभ की संभावनाएं हानि में बदल सकती है। अधिक लाभ के लिये संतोषी वृति से कार्य करते रहे धन लाभ की प्रबल संभावना है। मध्यान तक का समय थोड़ा उदासीनता वाला रहेगा इसके बाद का समय काफी व्यस्त रहने वाला है आज किसी की उधार धन ना दें साथ ही चोरी आदि का भय भी है सतर्क रहना होगा। परिजनों की आवश्यकताओं पर ध्यान दें।
सेहत कुछ समय के लिये विपरीत हो सकती है फिर भी चिंताजनक नही।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपकी आशा से अधिक शुभ रहने से आश्चर्य चकित होंगे। घर एवं बाहर के वातावरण में शांति आएगी। आज आपके सभी कार्य स्वतः होते नजर आएंगे। स्त्री अथवा पति के सहयोग से भाग्योदय हो सकता है। व्यवहार में मृदुलता रखें तो आज आकस्मिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति का विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। छोटी-बड़ी यात्रा के योग बन रहे है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन आनंद दायक रहेगा। पूर्व में लिये निर्णय आज शुभ फल प्रदान करेंगे। परंतु धन लाभ के लिए आज थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। नौकरी वाले जातक घरेलु कार्य के लिये समय निकालने में परेशानी आएगी। सामाजिक अथवा पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के कारण चहल-पहल रहेगी। विवाहोत्सुक को शीघ्र योग्य जीवनसाथी मिलेगा। आरोग्य आज ठीक रहेगा फिर भी खाने पीने में संयम बरतें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थिति वाला रहेगा। आज स्वयं अथवा घर के सदस्य की चिकित्सा पर अकस्मात अधिक खर्च होने से आर्थिक हालात असामान्य बनेंगे उधार भी लेना पड़ सकता है यथा संभव आज उधार ना लें। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ समय के लिये दुसरो के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है। अधिक भाग दौड़ रहने के कारण थकान एवं स्वाभाव में रूखापन आने से प्रेम संबंध बिगड़ सकते है। धन की आमद आज अकस्मात ही होगी इसलिये लापरवाही ना करें। पेट से निचले भकाग में समस्या हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन अनर्गल प्रवृतियों में समय एवं धन नष्ट करेंगे। जिस कार्य को आज करने का मन करेगा वह किसी अन्य के हाथ में जा सकता है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से सामान्य रहेंगे। कार्य व्यवसाय में किसी जानकार के हस्तक्षेप से लाभदायक स्थिति बनेगी। आज जिस भी कार्य को हाथ मे लेंगे किसी न किसी कारण से उसमे विलंब हो सकता है।मध्यान के बाद सभी कार्य धीरे-धीरे पूर्ण होने से राहत मिलेगी। प्रेम-रोमांस में दूरियां आ सकती है। आज गिरने अथवा जलने से शारीरिक कष्ट हो सकता है सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन प्रातः काल किसी आस पडोसी अथवा परिजन के मनमाने व्यवहार के चलते विवाद हो सकता है। गुस्से को नियंत्रित रखें अन्यथा विवाद ज्यादा गहरा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आज उधारी वालो के कारण परेशानी होगी आवश्यकता के समय धन ना मिलने पर क्रोध आएगा। दोपर से स्थिति आपके पक्ष में आने लगेगी जिससे उम्मीद नही उससे भी लाभ हो सकता है लेकिन स्वभाव में नरमी रखना बहुत जरूरी है। संध्या के समय अचानक कोई मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। जिस पर खर्च भी होगा। स्त्री से सुख मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

पंडित भूपेन्द्र श्रीधर सतपथी ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्त रेखा वास्तुशास्त्र भूमि भवन फेक्ट्री मे वास्तु अशांति बच्चो के पढाई मे रुकावट बिवाह मे बिलंब पारिवारिक कलह रोग व्याधि आदि जानकारी के संपर्क करें ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तह थाना सरायपाली जिला महासमुंद


अन्य सम्बंधित खबरें