कोरोना के दौर में बीजेपी कर रही लगातार घटिया राजनीति - राकेश पाण्डेय
एन एस यु आई के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने भारतीय जनता पार्टी के ऊपर कोरोना काल मे घटिया राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि एक और राज्य सरकार जिला प्रशासन हर संभव से संभव कोशिश आम नागरिकों को कोरोना से बचाने के लिए कर रही है मेडिकल सेवाएं,डॉक्टर्स,जिला प्रशासन के अधिकारी गण, जनप्रतिनिधि,नगर निगम,पुलिस प्रशासन,सामाजिक संस्थाएं व आम आदमी दिन रात एक कर रखे है कि कैसे इस महामारी को बढ़ने से रोका जाए व मरीजो की मदद की जाए,अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन जरूरत वाली चीजों की व्यवस्था बनाई जाए,दूसरी और बीजेपी के लोग सोसल मीडिया में भ्रामक प्रचार और धरना प्रदर्शन जैसी घटिया हरकत कर समस्त शासन प्रशासन को हतोत्साहित करने का षड्यंत्र कर रहे है।
एक और जहां बीजेपी शासित राज्यो में बढ़ते कोरोना के मामले में राज्य सरकार
की उदासीनता देख,हाई कोर्ट को आगे आना पड़ा,वही दूसरी और छत्तीसगढ़ की भूपेश
बघेल वाली सरकार ने समय रहते कठोर फैसले किये और जनता की जान को ध्यान में
रखते हुए लॉकडाउन लगाया व अन्य फैसले लिए,अन्य राज्यो की अपेक्षा हालात को
संभालने में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार व प्रशासन सफल रही,लेकिन ये बात बीजेपी
को रास नही आ रही और वो राज्य की जनता वो प्रसाशन निराश करने में पूरी ताकत
लगा रखी है लेकिन राज्य की जनता सकारात्मक है वो बीजेपी की इस घटिया
राजनीति को समझ रही है और यहाँ की जनता पूर्ण रूप से सरकार व प्रशासन के
साथ है ऐसे आपदा में हर नागरिक का यही कर्तव्य बनता है कि हर प्रकार की
राजनीति और व्यक्तिगत स्वार्थ को छोड़कर कोरोना पीड़ितों के सहयोग के लिए आगे
आये।राकेश पाण्डेय ने आगे कहा कि ये अवसर राजनीति करने का नही सहयोग
करने का है आने वाला पीढ़ी ये याद रखेगी कि की कौन इस समय सेवा कर रहा था और
कौन षड्यंत्र कर रहा था,बीजेपी को इसका परिणाम भुगतना होगा।