साहू समाज के द्वारा कोविड केयर सेंटर बागबाहरा में NRB ऑक्सीज... - CG Sandesh

साहू समाज के द्वारा कोविड केयर सेंटर बागबाहरा में NRB ऑक्सीजन मास्क का किया सहयोग

साहू समाज ने कोविड केयर सेंटर बागबाहरा में लगभग 2 लाख तक के सहयोग का बीड़ा उठाया है उसी क्रम में आज दूसरे चरण में भर्ती मरीजों के लिए NRB मास्क का सहयोग किया गया। सामाजिक पदाधिकारी लगातार स्वस्थ विभाग के संपर्क में है उन्होंने आस्वस्थ किया था कि जिस प्रकार का भी जरूरी सहयोग बने वो करने को तैयार है। इसी कड़ी में कोविड केयर सेंटर में ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों से चर्चा किया जिसमें उन्होंने बताया कि NRB ऑक्सीजन मास्क वर्तमान में भर्ती सभी मरीजो के लिए अत्यंत आवश्यक है।

पता चलते ही सामाजिक जन इस मास्क को दिलाने लगातार प्रयासरत थे। इस प्रकार के मास्क की मांग अधिक होने के कारण ये बाजार में उपलब्ध नही था उसके बावजूद भी अथक प्रयाश से पदाधिकारियो ने किसी तरह इस मास्क को ढूंढ निकाला और आज कोविड केयर सेंटर में दान किया। समाज आगे भी लगातार विभाग से संपर्क कर सहयोग के लिए तत्पर हैस्वास्थ्य विभाग से चौधरी और डॉ रवेंद्र मौजूद थे डॉ रेवेन्द्र का कहना है कि यह मास्क अत्यंत जरूरी था क्यो की इन मास्क के जरिये मरीजो को तेज गति से और आसानी से सुद्ध ऑक्सीजन दिया जा सकता है।


अन्य सम्बंधित खबरें