कृषक पशुओं की तस्करी विफल, बुचडखाना ले जा रही पिकअप सहित आरो... - CG Sandesh

कृषक पशुओं की तस्करी विफल, बुचडखाना ले जा रही पिकअप सहित आरोपी गिरफ्तार .....

दिनांक 22.04.21 को पुसौर थाने के सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव एवं स्टाफ द्वारा पिकअप वाहन में कृषक पशुओं की तस्करी को देर रात्रि विफल किये । पुलिस की सूचना मिली थी कि पिकअप में अवैध रूप से कृषिधन लोड कर बोरोडीपा चौक पुसौर मार्ग होते हुये उडिसा होकर झारखण्ड में बुचडखाना कटिंग के लिए लेकर जा रहा है । स्टाफ द्वारा रात्रि करीब 03:30 बजे से बोरोडीपा चौक पर नाकेबंदी कर पिकअप वाहन का इंतजार कर रहे थे । तभी सुबह करीब 05:30 बजे वाहन पिकप तेज गति से कोडातराई मार्ग की ओर से NTPC लारा रोड की ओर जा रही थी जिसे हाथ देकर स्टाफ रोकने का प्रयास किये तो पिकअप का चालक, वाहन को और तेज कर भागने लगा । पुलिस की वाहन पिकअप का पीछा करने लगी तो कुछ दूर आगे जाकर बाघाडोला मालीडीपा के पास पिकअप का चालक चौक के दाहिने तरफ खडी हारवेस्टर ट्राली में पिकअप को ठोंकर मार दिया और पिकप को छोड कर भाग गया । पिकअप में खलासी सीट पर एक व्यक्ति बैठा था 

जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम ईश्वर सारथी पिता करमन सारथी उम्र 23 वर्ष साकिन बाघाडोला मालीडीपा थाना पुसौर*का रहने वाला बताया । पिकअप क्र OD-14-E-0845 में त्रिपाल से ढके लोड 08 कृषक पशुएं मिली, जिसे ठूस-ठूस कर क्रुरता पूर्वक लोड किया गया था । ईश्वर सारथी, वाहन चालक का नाम नहीं जानना बताया , उसने बताया कि मवेशी को गौरांग साव पिता इन्द्रा साव निवासी पचगांव थाना रेंगाली जिला झारसुगुडा के साथ खरीद कर ड्राइवर के साथ बुचडखाना झारखण्ड ले जा रहे थे । थाना पुसौर में आरोपी ईश्वर सारथी के विरूद्ध धारा छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,6,10,11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । वाहन चालक एवं मवेशी तस्कर गौरांग साव भी प्रकरण के आरोपी हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है ।


अन्य सम्बंधित खबरें