सारंगढ़ क्षेत्र में एक युवक फिर हुवा ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार.... - CG Sandesh

सारंगढ़ क्षेत्र में एक युवक फिर हुवा ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार.....

ग्राम बटाउपाली थाना कोसीर निवासी सानू कुमार पिता तुलसी राम (उम्र 24 वर्ष) द्वारा दिनांक 22.04.21 को उसके आई.डी.एफ.सी. बैंक के तीन खातों से लगातार तीन बार ₹99,999 का ट्रांजेक्शन अज्ञात व्यक्ति द्वारा किये जाने के संबंध में लिखित आवेदन दिया गया है । रिपोर्टकर्ता बताया कि दिनांक 22.04.2021 को सुबह 9:37 से 09:45 बजे तक तीन बार ट्रांजेक्शन हुआ है, जिसमें ₹2,99,997 किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आहरण किया गया है । 

इसके बाद भी जब अज्ञात व्यक्ति और ट्रांजेक्शन करना चाहा तो नहीं हुआ और अज्ञात व्यक्ति मोबाईल नंबर 892719XXXX का धारक फोन कर ओटीपी की मांग किया जिसे नहीं बताया और यूनो एसबीआई हेल्प नंबर पर कॉल कर अकाउंट नंबर, नेट बैकिंग, एटीएम कार्ड को ब्लांक करवाया । लिखित आवेदन पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।


अन्य सम्बंधित खबरें