वृद्ध महिला की मौत के बाद परिजनों ने मचाया हंगामा, कोविड-19 ... - CG Sandesh

वृद्ध महिला की मौत के बाद परिजनों ने मचाया हंगामा, कोविड-19 हॉस्पिटल के तोड़े कांच....

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित मातृ शिशु कोविड-19 अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत के बाद परिजनों ने जोरदार हंगामा मचाते हुए हॉस्पिटल के कांच को तोड़ फोड़ दिया है। इस संबंध में चक्रधर नगर थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि केवड़ाबाड़ी निवासी 70 वर्षीय महिला की आज कोविड से मौत हो गई।

जिसके बाद महिला की बॉडी परिजनों को दी गई तो वे लोग आक्रोशित हो गये और हंगामा मचाते हुए स्क्रीनिंग रूम के कांच को तोड़ दिये। जिसकी जानकारी हॉस्पिटल कैंपस में बने पुलिस सहायता केन्द्र ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को मिली वे तत्काल मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है दो-तीन लोगों ने हॉस्पिटल स्क्रीनिंग रूम के कांच में तोड़फोड़ की है। पुलिस की कहना कहना है कि अभी शिकायत नहीं आयी है जैसे ही शिकायत आयेगी कार्रवाई की जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें