बागबाहरा: जैन परिवार ने किया जम्बो सिलेंडर का दान खुलकर सामने आ रहे दानदाता
बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते जहां अपने अपनों का साथ नहीं दे पा रहे हैं ऐसे में बागबाहरा के जैन परिवार से राजेश जैन जितेश नरेश जैन मुंनगासेर वाले ने कोविड केयर हॉस्पिटल बागबाहरा में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मरीजों के राहत के लिए एक बड़ा जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए स्थानीय प्रशासन बागबाहरा एस डी एम भागवत प्रसाद जयसवाल के समक्ष राशि प्रदान किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्बो सिलेंडर एक नॉर्मल सिलेंडर की अपेक्षा 3 गुणा बड़ा होता है जिसकी अनुमानित लागत ₹12500 रुपए है।
बता दें कि जैन परिवार के यह तीनों सुपुत्र राजेश जैन जीनेश जैन एवं नरेश
जैन मानव सेवा में हमेशा तत्पर रहते हैं इनके यह कार्य के लिए स्थानीय
प्रशासन एसडीएम भगवत प्रसाद जायसवाल ने सराहनीय पहल बताते हुए जैन परिवार
को सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
अन्य सम्बंधित खबरें