बागबाहरा : कोमाखान बँधापार खेत गए दो लोगो पर भालू ने किया हम... - CG Sandesh

बागबाहरा : कोमाखान बँधापार खेत गए दो लोगो पर भालू ने किया हमला

बागबाहरा कोमाखान बन्धापार ग्राम पंचायत सुवरमार पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से आसपास के इलाके में भालुओं का आतंक इन दिनों आम बात हो गई है हफ्ते भर पहले सूअरमार पहाड़ में भालू ने दो बच्चों को घायल किया था ऐसा ही एक घटना आज शाम को देखने को मिला।


कोमाखान बन्धापार निवासी पुरु टंडन पिता कुशल राम टंडन उम्र 65 वर्ष ग्राम बंधापार दूसरा रामलाल पिता गुरूवारू उम्र48 वर्ष जो शाम करीब 5 बजे खेत की ओर सौंच के लिए गए थे जिस पर अचानक भालू ने हमला कर दिया ,जिससे एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है जिसे रायपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है एंव दूसरे की हालत ठीक बताया जा है जिसे महासमूंद जिला अस्पातल से उपचार उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया है ।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग से कोकिल कांत दिनकर मौके पर पहुंच गए एंव पीड़ित परिवार को 1000रु एंव दूसरे पीड़ित परिवार को 500 रु कातात्कालिक सहयोग राशि देकर यथासम्भव मदत किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें