बागबाहरा : भाजपा एवं भाजयुमो मंडल कोमाखान के द्वारा प्रदेश स... - CG Sandesh

बागबाहरा : भाजपा एवं भाजयुमो मंडल कोमाखान के द्वारा प्रदेश सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर महासमुन्द भाजपा इकाई एवं महासमुन्द भाजपा युवा मंडल द्वारा प्रदेश सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया उसी कड़ी में भी कोमाखान भजयुमो मंडल के द्वारा यहां धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रदेश सरकार की नाकामी को बताया गया वही धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम अपने घर में ही कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्वक ढंग से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया भाजयुमो मंडल द्वारा प्रदेश सरकार के विफलता को बताया गया जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के अकर्मण्यता, असंवेदनशीलता, अमानवीय बर्ताव, गैर जिम्मेदाराना कार्य ,भ्रष्टाचार के परिणाम स्वरुप प्रदेश में कोरोना का स्ट्राइक रेट देश में सबसे ज्यादा है लाखों में लोग संक्रमित हो रहे हैं हजारों लोग की मौत हुई है वही अस्पतालों में पर्याप्त बेड नहीं है जीवन रक्षक ऑक्सीजन की कमी है दवाइयों की कालाबाजारी हो रही है डॉक्टरों के लिए पर्याप्त मात्रा में पीपीई कीट नहीं है जिसमें प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है वही कहा गया मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अपने आपसी झगड़े में प्रदेश को महामारी की गहरी खाई में धकेल दिया है मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के गुटीय लड़ाई में शह - मात के खेल के चक्कर में छत्तीसगढ़ की जनता को मौत के मुंह में झोंक रहे हैं वही क्रिकेट के लिए गांव-गांव में पास बांटकर छत्तीसगढ़ के लोगों को अन्य प्रांतों के लोगों के साथ स्टेडियम में बिठाना,कोरोना की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री द्वारा बुलाये गये बैठक में उपस्थित न होकर असम में चुनाव प्रचार करना इत्यादि प्रदेश सरकार की नाकामी को गिनाया गया ..एवं भाजपा मंडल एवं भाजयुमो मंडल कोमाखान के द्वारा वाट्सएप के द्वारा जिलाधीश महोदय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा गया.


अन्य सम्बंधित खबरें