माँ की कोरोना से मौत के बाद, कोरोना पीड़ित युवती ने फांसी लगा... - CG Sandesh

माँ की कोरोना से मौत के बाद, कोरोना पीड़ित युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

मुंगेली- मुंगेली जिले में शुक्रवार की रात एक कोरोना पीड़ित लड़की ने, माँ की कोरोना से मौत के बाद सदमे मे आ कर आत्महत्या कर ली, जानकारी के अनुसार श्री राम ज्वेलर्स की मालकिन गोल्डी सोनी मुंगेली थाना के सोनार मोहल्ले में रहती थी और उसने शुक्रवार की रात को फांसी के फंदे पर लटककर अपने जान दे दी।

मामले की जानकारी परिजनों को तब लगी जब भाई विक्रांत ने शुक्रवार की शाम को गोल्डी को कई बार फोन किया, फिर भी गोल्डी ने नहीं उठाया, इसके बाद विक्रांत मौके पर पहुंचा तो देखा गोल्डी का शव पंखे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार को शव को बरामद कर लिया और कोरोना प्रोटोकॉल के तहत गोल्डी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।गोल्डी अपनी मां के साथ ही रहती थी। उसके दो भाई भी हैं पर वो लोग अलग रहते हैं।

 कुछ दिन पहले ही मां-बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद मां का इलाज शहर के ही निजी अस्पताल में चल रहा था। जबकि गोल्डी अपना इलाज अपने घर में रहकर ही करा रहा थी। इस बीच 21 अप्रैल को गोल्डी की मां की मौत हो गई । इसके बाद से ही काफी दुखी थी और उसने आखिरकार 23 अप्रैल की शाम को सुसाइड कर लिया। बताया गया है कि मां की मौत के बाद गोल्डी ने देनदारों की सूची भी अपने भाई को दी थी। उसने अपने देनदारों को फोन भी लगाया था कि वो आकर अपने पैसे ले जाएं.


अन्य सम्बंधित खबरें