रायगढ़ ब्लड डोनर ग्रुप ने सभी व्यक्तियों से की मार्मिक अपील..... - CG Sandesh

रायगढ़ ब्लड डोनर ग्रुप ने सभी व्यक्तियों से की मार्मिक अपील...

आगामी 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर सभी नागरिकों को कोरोना का पहला टीका लगने वाला है। जो कोरोना महामारी से बचने के लिए बहुत ज़रूरी है। यह वैक्सीन प्रभावी और पूर्णतः सुरक्षित है। यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत के अधिकतर रक्तदाता 18 से 50 वर्ष के श्रेणी में आते हैं। सरकार के कोरोना वैक्सीन गाइडलाइन के अनुसार वैक्सीन का प्रथम डोज़ लगने के बाद व्यक्ति तब तक रक्तदान नहीं कर सकता, जब तक वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगने के 28 दिन न हो जाएं। इसे मोटा-मोटी रूप में लें तो पहला टीका और दूसरा टीका लगने तक व्यक्ति 2 से 3 माह तक रक्तदान करने में सक्षम नहीं हो सकता।

तब तक ब्लड के ज़रूरतमंद मरीज़ जैसे- कैंसर, ऑपरेशन, एनीमिया, हीमोफीलिया, डायलिसिस, थैलेसीमिया, सिकलिन, गर्भवती महिलाएं व डिलीवरी अवस्था में जिनको ब्लड की आवश्यकता पड़ती है। उन सभी मरीजों को कहीं रक्तदाता न मिलने पर काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आप सभी नागरिकों से अपील है जो पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं रक्तदान करने हेतु सक्षम है। कृपया वह लोग रक्तदान क्षेत्र में कार्य करने वाले संस्थाओं के माध्यम से नज़दीकी ब्लड बैंक में रक्तदान करके अपने ब्लड को स्टोर करा लेवें, ताकि इस बीच में ब्लड के ज़रूरतमंद मरीजों का ब्लड रिक्वायरमेंट आएं तो संस्था उन्हें उस ब्लड को निःशुल्क (सरकारी ब्लड बैंक) से उपलब्ध करा सकें। मानवता का परिचय देते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनें, ऐसी परिस्थिति में ब्लड के ज़रूरतमंद मरीजों की मदद करें।


अन्य सम्बंधित खबरें