कोरोना वायरस रोकथाम हेतु पार्षद निधि का उपयोग करने की अनुमति प्रदान करने पर संजय देवांगन ने मुख्यमंत्री को जताया आभार...
आज पुरे देश में वैश्विक महामारी के रूप में कोरोना की दूसरी लहर बहुत भयवाह स्थिति में है इसकी चपेट में हमारा शहर रायगढ़ भी बहुत ज्यादा प्रभावित है | हम सब मिलकर इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए यथाशक्ति अपना योगदान जिला प्रशासन, नगर निगम एवं प्रभावित लोगों की सहायता में लग जाएँ | इस समय में मानवता की रक्षा करने के लिए सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए | छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने पार्षदों को भी अपने पार्षद निधि से लोगों की सहायता करने की अनुमति प्रदान कर जनता के प्रति जवाबदेही को पूर्ण करने के योग्य बनाया है |
हम माननीय मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय का स्वागत करते है और जनता के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मै अपने पार्षद निधि से 2 लाख रूपये (मास्क, सेनेटाइजर, सूखा राशन, दवा, ऑक्सीजन एवं अन्य प्रकार के सहयोग के लिए) खर्च करने के लिए आयुक्त महोदय को अनुशंसा पत्र भेजा गया है | साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के 18 वर्ष पूर्ण कर चुके लोगों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन लगाये जाने के निर्णय से छत्तीसगढ़ राज्य बहुत जल्द इस वैश्विक महामारी कोरोना से निजात पायेगा | इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आम जनता से मै अपील करता हूँ कि वो कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु अपने घरों पे रहें और शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करें तभी हम इस वैश्विक महामारी से बच पाएंगे | साथ ही जिला कलेक्टर भीम सिंह जी, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय जी, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह जी, सी.एम.ओ. डॉ. एस.एन. केशरी जी, सम्पूर्ण स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नगर निगम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, मितानिन एवं समाजसेवियों के सहयोग से हमारे शहर एवं जिले में बहुत ही अच्छी व्यवस्था है | हम सब धैर्य बनाकर रखें एवं जिला प्रशासन का सहयोग करें इस कोरोना महामारी में हम सबकी रक्षा हेतु कार्य कर रहे सभी कोरोना वारियर्स देवदूत की तरह है हम सब इनका सम्मान करें एवं सहयोग करें |