रेत तस्करों ने किया डिप्टी रेंजर और चौकीदार पर जान लेवा हमला... - CG Sandesh

रेत तस्करों ने किया डिप्टी रेंजर और चौकीदार पर जान लेवा हमला...

कुरकुट नदी घाट पर अवैध रेत चोरी करते टैक्टर पकड़े जाने पर किया हमला व गाड़ी में तोडफ़ोड़

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत 1240 पीएफ घरघोड़ा रेंज के अंतर्गत कुरकुट नदी घाट पर अवैध रेत तस्करी की मुखबिर के माध्यम से सूचना को होने पर डिप्टी रेंजर साथ चौकीदार ने मौके पर जाकर अवैध परिवहन करते सोनालिका टैक्टर को पकड़ा। बताया जा रहा है कि इतने में रेत तस्करों ने पकड़े गए। टैक्टर को छुड़ाने की कोशिश में डिप्टी रेंजर एवं चौकीदार के साथ जानलेवा हमला करने का प्रयास किया तथा डिप्टी रेंजर की कार में भी तोडफ़ोड़ किए फिर भी डिप्टी रेंजर और चौकीदार ने हार नहीं मानी मौके से रेत तस्करों से लड़ते हुए टैक्टर को जब्ती कर वन अधिनियम की कार्यवाही किया गया है तथा वन विभाग के डिपो में अवैध रेत से भरी टैक्टर को जब्ती कर रखा गया है। अब देखना यह है कि रेत तस्कर पर क्या कार्यवाही होती है। थाने में मामला दर्ज कराया जाता है, या हमलावर को बाक्स दिया जाता है। लोगों में चर्चा है कि यदि रेत तश्कर पर कार्यवाही नहीं होगी तो उनका मनोबल बढ़ेगा और विभागीय कर्मचारियों अपने कर्तव्यों का पालन करने में किसी प्रकार का कोई भय की स्थिति निर्मित न हो सके।


अन्य सम्बंधित खबरें