तेंदुकोना पुलिस ने  23 लीटर महुआ शराब जप्त की. - CG Sandesh

तेंदुकोना पुलिस ने 23 लीटर महुआ शराब जप्त की.

पुलिस अधीक्षक महासमुंद के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा लितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना तेंदुकोना क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ शराब पर सतत निगाह रखी जा रही है.

 दिनांक 25/04/2021 को मुखबीर सूचना पर ग्राम डोकरपाली में आरोपी चमन दास कोसरिया पिता केजलाल कोसरिया उम्र 26 वर्ष निवासी डोकरपाली के द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब का पाउच बनाकर बिक्री करने की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें चमन दास के बाड़ी में एक नीले रंग के ड्रम में 115 नग महुआ शराब का पाउच प्रत्येक पाउच में करीबन 200ML महुआ शराब भरा हुआ कुल 23 लीटर कीमती 5750/- रुपये होना पाये जाने से उक्त शराब को जप्त कर थाना तेंदुकोना में अपराध क्रमांक 58/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया घटना स्थल के आसपास आरोपी द्वारा डब्बों में महुआ का पास भी रखा हुआ पाया गया जिसे नष्ट किया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें