दैनिक राशिफलः  26 अप्रैल 2021, जानिये क्या कहते हैं पंडित भू... - CG Sandesh

दैनिक राशिफलः 26 अप्रैल 2021, जानिये क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपथी

🚩 सोमवार , चतुर्दशी
🕉️ व्रत की पूर्णिमा आज
🕉️ तिथि --- चतुर्दशी 12:46 तक तत्पश्चात पूर्णिमा
☸️ पक्ष ---------- शुक्ल पक्ष
☸️ नक्षत्र ----- चित्रा 23:06 तक तत्पश्चात स्वाति
☸️ योग ------ वज्र 24:15 (रात्रि में 12:15 ) तक तत्पश्चात सिद्धि
☸️करण ----- वणिज 12:46 तक
☸️करण ------- विष्टिभद्र 22:55 ( रात्रि में 10 बजकर 55 मिनट)तक
☸️ वार --------- सोमवार
☸️मास -------चैत्र मास
☸️चन्द्र राशि ---- कन्या 12:32 तक तत्पश्चात तुला
☸️सूर्य राशि ----- मेष
☸️ऋतु --------- बसंत
☸️आयन --------- उत्तरायन दक्षिण गोल
☸️ संवत्सर ---------- आन्नद (राक्षस)
☸️विक्रम संवत --------2078
☸️शाके --------1943
☸️कलियुगाब्द -------5123

🙏कोरोना महामारी एक बहुत बड़ी बीमारी है कृपया घर से बिना जरुरत के न निकलें और अगर निकले तो सावधानी पूर्वक मास्क लगाकर, दूरी बना कर क्योंकि जीवन अमूल्य है ,अफवाह भी न फैलायें व अफवाह फैलाने वालों का बिना मास्क लगाये लोगों का विरोध करें व उनसे दूर रहें

🕉️सूर्योदय 🌞05:32
🕉️ सूर्यास्त 🌕 18:36
☸️दिनमान ------ 13:03
☸️रात्रिमान ---------- 10:57
☸️चन्द्रास्त 🌚----- पूर्णिमा के कारण चन्द्रास्त नहीं है
☸️चन्द्रोदय 🌙------ 17:4
राहुकाल ⚫(प्रातः में) 07:10 से 08:48 तक अशुभकारक
यमकाल 10:26 से 12:04 तक अशुभकारक
गुलिक काल 13:42 से 15:20 तक शुभकारक
अभिजित मुहूर्त 11:38 से 12:30 तक शुभकारक


दिशा शूल विचार

सोमवार को पूर्व दिशा की यात्रा नही करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो दर्पण देखकर अथवा काजू खाकर यात्रा कर सकते हैं, सोमवार को पश्चिम दिशा की यात्रा शुभकारी होती है परन्तु गोधूलि बेला में यात्रा नही करनी चाहिए |
✡️आज क्या करें न करें ✡️
सोमवार को दाढी ,बाल व नाखून नहीं कटवाने चाहिए, क्योंकि,,,,ऐसा करने से शिव भक्ति की हानि होती है,,,,
(ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख)
        परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी, बाल बनाते हैं उन्हें कोइ दोष नहीं होता है,, और न ही कोई लाभ या हानि होती है ,,🌿
          आज चतुर्दशी तिथि है ,,और चतुर्दशी तिथि में तिल तथा तिल के तेल से बनीं किसी भी चीज़ का सेवन करना वर्जित है
 
आज का राशि फल

मेष राशि >> चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
आपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें इससे आपको धन लाभ हो सकता है। अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं।
वृष राशि >> ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात आपका मन ख़ुश कर देगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि ज़िन्दगी से सीखने की कोशिश करें। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा। आज परिवार या मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
मिथुन राशि >> का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। मीडिया फिल्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क राशि >> ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
खीज और चिढ़चिढ़ेपन के अहसास को ख़ुद पर छाने न दें। आज आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आज आपको धन दे सकता है। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे, नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा।
सिंह राशि >> मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंग, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। एक लम्बा दौर जो काफ़ी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है- अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी।
कन्या राशि >> टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आपकी ओर से समर्पित दिल और बहादुरी का जज़्बा आपके जीवन-साथी को ख़ुशी दे सकता है। आपको मेरी सलाह है कि नशीले पदार्थों से दूर रहें ऐसा करना आपके स्वास्थ्य को तो खराब करता ही है आपकी आर्थिक स्थिति भी इससे बिगड़ती है। आपके माता-पिता की सेहत चिंता और घबराहट का कारण बन सकती है। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं।
तुला राशि >> रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी।
वृश्चिक राशि >> तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आपकी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं पर डर का साया पड़ सकता है। इसका सामना करने के लिए आपको उपयुक्त सलाह की ज़रूरत है। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।
धनु राशि >> ये, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे, भो
ख़ुद को उत्साही बनाए रखने के लिए अपनी कल्पनाओं में कोई ख़ूबसूरत और शानदार तस्वीर बनाएँ। दिन की शुुरुआत भले ही अच्छी हो लेकिन शाम के वक्त किसी वजह से आपका धन खर्च हो सकता है जिससे आप परेशान होंगे। बढ़िया दिन है जब आप सबके ध्यान को अपनी तरफ़ खींचेंगे- आपके सामने चुनने के लिए कई चीज़ें होंगी और आपके सामने समस्या यह होगी कि किसे पहले चुना जाए। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।
मकर राशि >> भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंग, क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी। आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी।
कुम्भ राशि >> गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं।
मीन राशि >> दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आपको अपनी सेहत के प्रति ज़्यादा सावधानी बरतने की ज़रूरत है, ख़ास तौर पर रक्तचाप के मरीज़ों को। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी ख़बर लाएगी। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है - जो काफ़ी दौड़-भाग भरा होगा - लेकिन साथ ही बहुत फ़ायदेमंद भी साबित होगा।

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सप्पथी ज्योतिषाचार्य m.a. संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन फैक्ट्री में वास्तु शांति पारिवारिक कलह बच्चों के पढ़ाई में रुकावट विवाह विलंब रोग राजयोग भाग्योदय जन्म कुंडली निर्माण आदि कार्यों के लिए संपर्क करें ज्योतिष कार्यालय जोगनी पाली तहसील पोस्ट थाना सराय पाली जिला महासमुंद 99 268 265 70


अन्य सम्बंधित खबरें