news-details

पिथौरा : गुलाब का फूल देकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं को गुलाब का फूल भेंट कर केंद्र सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ अपना प्रदर्शन किया. इसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पिथौरा करण दीवान ने भापजा की दोहरी नीति पे तंज कसते हुए कहा कि कोरोना जैसे महामारी के काल में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा घर में बैठ के छत्तीसगढ़ शासन के खिलाफ नौटंकी किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के 9 सांसद एवं 14 विधायक को मैदान में आकर कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम करने के विपरीत मैदान से ही गायब है। और सिर्फ विरोध की राजनीति में गाल बजा रहे है।

कांग्रेसियों ने सोमवार को अनोखा प्रदर्शन किया जिसमे वैक्सीन कंपनियों द्वारा केंद्र के लिए अलग कीमत और राज्य के लिए अलग कीमत लागू करने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पिथौरा कारण दीवान ने भाजपा के नेता को फूलों का भेंट किया और विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण दीवान ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पूरा देश आपदा से गुजर रहा है इस संकट की घड़ी में सभी राजनीतिक पार्टियों को अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के बजाय एक दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर देश को संकट से उबारने में कार्य करना चाहिए।




अन्य सम्बंधित खबरें