बागबाहरा : 15वें वित्त तथा मूलभूत की राशि खर्च कर सकेंगे पंचायत, विधायक की पहल पर मिली स्वीकृति.
क्वॉरेंटाइन सेंटर में होने वाले खर्च के लिए सरपंचों के द्वारा 15 वें वित्त तथा मूलभूत की राशि खर्च करने की मांग पर संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की पहल पर स्वीकृति दे दी गई है।
महासमुन्द जिले से बड़ी संख्या में मजदूर अन्य राज्यों में काम करने के लिए चले जाते हैं। लेकिन वर्तमान में कोरोना संक्रमण भयानक प्रकोप से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ संपूर्ण देश गुजर रहा है। जिसके चलते जगह-जगह कोविड-19 केयर सेंटर तथा क्वॉरेंटाइन सेंटरों का निर्माण किया गया है। साथ ही कोरोना के चलते हर राज्य में लॉकडाउन होने पर भी मजदूर जब वापस आने लगे हैं, तो उन प्रवासी मजदूरों की देखभाल तथा कोरोना संक्रमण के चलते क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था करने के लिए शासन के द्वारा ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है।
इसी विषय पर ग्राम पंचायत के सरपंचों ने सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर के नेतृत्व में शासन से मांग की थी कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में मूलभूत सुविधाओं के लिए 15 वे वित्त एवं मूलभूत की राशि का उपयोग की अनुमति दिया जाये।
सरपंच संघ की उक्त मांग पर छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के द्वारा सीईओ जिला पंचायत महासमुन्द को अनुमति हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए 15 वे वित्त की राशि एवं मूलभूत राशि की उपयोग हेतु सीईओ जनपद पंचायत बागबाहरा द्वारा समस्त सरपंच /सचिव को पत्र जारी किया गया है।
सरपंचों की उक्त मांग पूरी होने पर सरपंच संघ अध्यक्ष एडिशन ठाकुर एवं जनपद पंचायत बागबाहरा के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों तथा जनप्रतिनिधियों ने संसदीय सचिव यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।