कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजन द्वारा अव्यवस्था फैलाये जाने... - CG Sandesh

कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजन द्वारा अव्यवस्था फैलाये जाने की सूचना पर तहसीलदार और पुलिस की टीम पहुंची मेडिकल कॉलेज....

मेडिकल कॉलेज में आज कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजन द्वारा भीड़ बनाकर अव्यवस्था फैलाये जाने की सूचना पर तहसीलदार विक्रांत राठौर और चक्रधर नगर थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह की टीम मौके पर पहुंची और अव्यवस्था फैला रहे मरीजों के परिजन को अस्पताल से बाहर निकाला गया।दरअसल अस्पताल परिसर में हुआ यह था कि कोरोना संक्रमित मरीज के परिजनों की संख्या अस्पताल के अंदर में अत्यधिक हो गई थी जिससे डॉक्टर और संक्रमित मरीज भी हो हल्ला से परेशान हो रहे थे।

मरीज के परिजनों द्वारा वार्डों में डॉक्टरों को इलाज के लिए फोर्स किया जा रहा था व धमकाया जा रहा था जिससे अस्पताल परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन रही थी। स्थिति को संभालने के लिए डॉक्टर खुद को असहज महसूस करते हुए प्रशासन व पुलिस की टीम को सूचना दिए।सूचना पाकर पुलिस प्रशासन की टीम ने खुद की जान पर बाजी लगाकर आज एमसीएच अस्पताल में पूरी शरीर को PPE किट से कवर कर अव्यवस्था फैला रहे लगभग 60-70 लोगों को अस्पताल परिसर से बाहर निकाला और अस्पताल के अंदर जाने के लिए अनुमति प्राप्त परिजनों को समझाइश देकर अस्पताल के अंदर भेजा गया।


अन्य सम्बंधित खबरें