जशपुर : टीकाकरण के बारें में गलत धारणा बना चुके ग्रामीणों को... - CG Sandesh

जशपुर : टीकाकरण के बारें में गलत धारणा बना चुके ग्रामीणों को कोविड-19 टीकाकरण के लाभ एवं हानि के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया.

कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में सतत टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। वहीं वर्तमान में लगभग सभी टीकाकरण केंद्रों में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड 19 का टीका लगाया जा रहा है कहीं-कहीं पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों लोगों में फैले भ्रामक अफवाहों के चलते लोग अभी भी टीका लगवाने से मुकर रहे हैं ।

बता दें कि बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत डोभ के सरना टोली में लगभग 50 से 60 परिवार निवास करते हैं उनके बीच में टीकाकरण के बारे में गलत धारणा बन चुकी थी जिससे किसी भी परिस्थिति कोविड-19 के टीकाकरण नहीं लगवाने का निर्णय पूरे गांव वाले ने लिए थे यहां तक नर्स को मारने तक कि धमकी दे रहे थे. जैसे ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांव को ओर बढ़ते नर्स को देख कर सभी लोग जंगल की ओर रुख कर लेते थे कई बार सरपंच सचिवों के द्वारा प्रयास किया गया परंतु सभी प्रयास को दरकिनार करते हुए नकारा गया ।

ग्राम पंचायत डोभ के सचिव के द्वारा छात्रावास अधीक्षक विश्वनाथ प्रधान ,प्री मेट्रिक बालक छात्रावास सरबकोम्बो को समझाने के लिए बुलाया गया तथा सचिव स्वयम कोविड 19 का दवाई ले कर गांव पहुचा उनके द्वारा कोविड-19 का टीकाकरण के लाभ एवं हानि के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया और श्री प्रधान एवं श्री राम श्रवण यादव ग्राम पंचायत सचिव को अपने बीच में आत्मीयता पूर्वक पाकर खुशी से गदगद हो गए ।

श्री प्रधान के द्वारा उनके बीच में ही कोविड-19 का सेकंड डोज का टीकाकरण लगवाए जिसे देखकर सभी कोरवा समाज के लोग प्रसन्न चित्त होकर प्रेरित हुए और प्रेरणा स्वरूप आज ही उन्होंने 45 वर्ष से ऊपर के 40 लोगों ने सहर्ष टीकाकरण लगवाया । इस प्रकार से अधीक्षक एवं पंचायत सचिव श्री राम श्रवण यादव के अथक प्रयास सफलता पूर्वक सराहनीय योगदान रहा। ज्ञात हो कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा लोगों को मन मे टिका के प्रति भरते भ्रांतियां को दूर करने निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। साथ ही बगीचा विकाशखण्ड के जनप्रतिनिधी सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन के द्वारा टिका करण के लिए पात्र ऐसे हितग्राहियों का चिन्हांकित सूची तैयार किया गया है जिन्होंने टिका नहीं लगवाया है एवं वे पात्र हितग्राहियों के घर घर जाकर टिका लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं वहीं जनप्रतिनिधि लोगों के मन मे टिका के प्रति व्याप्त सारी गलत फहमियों को दूर कर टिका से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दे रहें हैं वहीं टिका सभी प्रकार से सुरक्षित एवं कारागार है इसका शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है ।


अन्य सम्बंधित खबरें