जशपुर : लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 21 बाईक  जप्त.   - CG Sandesh

जशपुर : लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 21 बाईक जप्त.

जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर अब प्रशासन सख्त हो गया है। होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने और बेवजह तफरी करने वालों के खिलाफ अब प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। बगीचा में आइसोलेशन का उल्लंघन करने वाले व्यापारी के खिलाफ गैर जमानती धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है तो वहीं सड़कों पर बेवजह फर्राटे भर रहे बाइकर्स 21 के बाईक तहसीलदार ने जब्त किए हैं।

बगीचा क्षेत्र में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में बगीचा के अधिकतर दुकानदार चोरी छिपे अपना व्यापार कर रहे हैं और जिनके घरों में कोरोना पॉजीटिव मरीज हैं वो मरीज और उनके परिजन भी सड़को पर घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इन पर अब बगीचा प्रशासन ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। बगीचा के व्यापारी सुभाष अग्रवाल के परिवार में एक व्यक्ति कोरोना पॉजीटिव है और व्यापारी के पूरे परिवार को होम आइसोलेट किया गया है। उसके बावजूद श्री सुभाष अग्रवाल कल सुबह अपने घर के सामने खाद से भरी गाड़ी को मजदूरों को इकट्ठा कर अनलोड करवा रहे थे। जिसकी सूचना प्रशासन को मिली

व्यपारी द्वारा आइसोलेशन के नियमो और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने ट्रक को कल ही जब्त कर लिया था और फिर तहसीलदार ने व्यापारी के खिलाफ थाने में प्रतिवेदन देकर गैर जमानती धारा के तहत मामला दर्ज कराया है।वहीं आज भी सुबह तहसीलदार डॉ टी डी मरकाम सीएमओ नीलेश केरकेट्टा थाना प्रभारी एस आर भगत आरआई सतीश कौशिक की टीम सड़को पर निकली और बेवजह सड़को पर घूम रहे लोगों से 21 बाईक जब्त की है।तहसीलदार डॉ टी डी मरकाम ने बताया की लॉकडाउन के दौरान समझाइश के बावजूद लोग सड़कों पर बेवजह घूम रहे हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं अब लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालो पर एफआईआर करवाकर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी।


अन्य सम्बंधित खबरें