बिना नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट के कोई जिले की सीमा में प्रवेश नह... - CG Sandesh

बिना नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट के कोई जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता - कलेक्टर भीम सिंह

सभी अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर टेस्टिंग टीम तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश हैं बिना नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट के कोई जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता। अत: इसका कड़ाई से पालन होना चाहिए। उन्होंने इन चेक पोस्ट के पास के गावों में बड़े भवन चिन्हांकित कर उसे क्वारेंटीन सेंटर के रूप में तैयार करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए। इसके साथ ही उन्होंने बस स्टैंड में भी नियमित टेस्टिंग करने के लिये निर्देशित किया।

बहार से आने वाले श्रमिकों की संख्या बढऩे पर शहर में बड़े भवनों को चिन्हांकित कर वहां सभी जरुरी सुविधाओं की व्यवस्था करते हुए क्वारेंटीन सेंटर के रूप में तैयार करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री पाण्डेय को दिए। बैठक में कलेक्टर सिंह ने कोविड गाइडलाइन्स के सख्ती से पालन करवाने के लिय जांच अभियान चलाने के निर्देश सभी एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि विवाह कार्यक्रमों में अनुमति से अधिक व्यक्तियों के शामिल होने की बातें आ रही हैं। विवाह की अनुमति दिए आवेदनों की सूची को पुलिस के साथ साझा करने और इन आयोजनों की जांच करने के लिये भी निर्देशित किया।


अन्य सम्बंधित खबरें