सभी मितानिनों के पास हो ऑक्सीमीटर और दवाइयों का किट - कलेक्ट... - CG Sandesh

सभी मितानिनों के पास हो ऑक्सीमीटर और दवाइयों का किट - कलेक्टर


कलेक्टर भीमसिंह ने गांवों में मितानिनों को पल्स ऑक्सीमीटर और लक्षणयुक्त मरीजों के लिए दवाइयों के किट वितरण की समीक्षा की। सीएमएचओ डॉ. केशरी ने बताया कि किट तैयार करवा कर बीएमओ के माध्यम से बंटवाया जा रहा है। जिससे गाँव में लक्षणयुक्त व्यक्ति का ऑक्सीजन मापन होता रहे और रिपोर्ट नहीं मिलने की स्थिति में दवाइयों को लेना चालू कर सके। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के लिये भी ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑक्सीमीटर की और जरूरत होने पर डीएमएफ के माध्यम से तत्काल खरीदा जाए। 

इस बीच मेडिकल में ऑक्सीमीटर के तिगुने-चौगुने दामों पर बिकने की बातें सामने आई। इस पर कलेक्टर सिंह ने सभी एसडीएम को इसकी जांच करने और अधिक दाम पर बेचते पाए जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर सिंह ने रेमडेसिवीर इंजेक्शन की शासन स्तर से आपूर्ति व उसके अस्पतालों में वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बताया गया कि सहायक संचालक ड्रग कंट्रोलर के माध्यम से दवा का वितरण होता है। कलेक्टर श्री सिंह ने इस कार्य में उप संचालक समाज कल्याण की ड्यूटी लगाते हुए उन्हें निर्देशित किया कि दवा की आपूर्ति और उसके वितरण की व्यवस्था की पूरी अपडेटेड जानकारी तैयार कर रोज प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवा का मरीजवार ऑडिट भी किया जायेगा।


अन्य सम्बंधित खबरें