रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की ये तीनों मांग पर मुख्यमंत्री ने... - CG Sandesh

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक की ये तीनों मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल हामी भरी....होम क्वारंटाइन रहकर भी जनता का ख्याल करना नहीं भूल रहे प्रकाश नायक..

रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक बीते कई दिनों से कोरोना पोजेटिव होने के कारण घर पर ही क्वारंटाइन रहकर भी जनता का ख्याल करना नहीं भूल रहे हैं लगातार सोशल मीडिया में उनके द्वारा वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है लोगों को साथ ही साथ मास्क ओर सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने की भी अपील की जा रही है।

आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सभी विधायकों की वर्चुअल बैठक ली और उनसे उनके जिले की जानकारी भी ली। इस बैठक में रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने मुख्यमंत्री के पास प्रमुख तीन मांगे रखी उन तीनों ही मांगों को तत्काल मुख्यमंत्री ने हामी भरते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

जिसमें की सबसे पहली रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने मुख्यमंत्री से सबसे पहले रायगढ़ के लिए रेमडीशिविर इंजेक्शन की मांग की जिसे तत्काल मुख्यमंत्री ने हामी भरी उसके बाद रायगढ़ विधायक ने दिन ग्रामीण इलाकों में संक्रमण कम है उन जगहों पर मनरेगा का कार्य शुरू करने की मांग की जिससे वहां के मजदूरों को राहत मिल सके तत्काल मुख्यमंत्री ने इसके लिए भी हामी भर दी अंत में रायगढ़ विधायक ने जितने भी रायगढ़ में टेस्टिंग हो रहे हैं उन सभी टेस्टिंग सेंटरों में एक अलग से काउंटर खोल कर दवा वितरण करने की भी मांग रखी, इस मांग को भी तत्काल पूरे करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए।

निश्चित तौर पर तीनों ही मांगे पूरी होने पर रायगढ़ की जनता को इसका लाभ मिलेगा। निश्चित तौर पर रायगढ़ विधायक साधुवाद के पात्र हैं और साथ ही साथ मुख्यमंत्री भी जिन्होंने रायगढ़ की जनता का ध्यान रखा और तत्काल मांगे पूरी की।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें