रूपकुमारी के नेतृत्व में सीएम से मिले राईस मिल संचालक - CG Sandesh

रूपकुमारी के नेतृत्व में सीएम से मिले राईस मिल संचालक

महासमुंद/सराईपाली। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव और बसना विधायक श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के नेतृत्व में सराईपाली राईस मिल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से महासमुंद जिले में अरवा राईस मिल को कस्टम मिलिंग हेतु धान प्रदाय करने संबंधित मांग रखी। तथा हो रही समस्याओं से अवगत कराया।
      राईस मिल एसोसिएसन ने बताया कि क्षेत्र के किसानों एवं व्यापारियों द्वारा केंद सरकार उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण लेकर अरवा राईस मिलें स्थापित की है। वर्तमान में भारतीय खाद्य निगम द्वारा अरवा चावल नहीं लिया जा रहा है और न ही नागरिक आपर्ति निगम द्वारा धान उपार्जन हेतु डिलवरी आर्डर जारी किया जा रहा है। जिससे जिले में स्थापित अरवा राईस मिल पूर्णतः बंद हो गई है। जिससे बैंक से लिए ऋण चुकाने, विद्युत बिल पटाने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। एसोसिएशन ने बताया कि जिले में 175 राईस मिले है जिसमे से 145 अरवा एवं सिर्फ 30 उसना मिले है अरवा मिलिंग बंद होने से लगभग 10 हजार कर्मचारी एवं बेरोजगार हो गए है। उसना या अरवा दोनों की ही मिलिंग में शासन को उतना ही व्यय होगा। अरवा मिलिंग कराये जाने से शासन कोई अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। अरवा मिलिंग चालू हो जाने से कस्टम मिलिंग के कार्य में गति आएगी। अरवा मिलिंग से में पानी की भी बचत होगी जिससे जल स्तर में आ रही गिरावट में कमी आएगी। अरवा मिलिंग जल्द प्रारंभ करने से सुखत, भंडारण, परिवहन एवं सुरक्षा व्यय में कमी आएगी। राईस मिल असोसिएशन की तरफ से संजय अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, नीरव बारडिया, वरुण अखतवाल, राकेश अग्रवाल, मुकेश नायक, मनोज सिंदे, दिनेश अग्रवाल, दयानंद अग्रवाल, प्रेमलाल प्रधान, पुरुषोत्तम नायक, धनेश नायक, खिरोद दास, खरमराज पटेल, ताराचंद्र चौधरी, जयकृष्ण नायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें