30 अप्रैल 2021 का राशिफल - CG Sandesh

30 अप्रैल 2021 का राशिफल

आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है व ज्येष्ठा नक्षत्र है। सूर्य मेष व गुरु कुम्भ राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी आज चन्द्रमा के साथ वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व कुम्भ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मीन राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज स्वास्थ्य को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व मंगल गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। लाल रंग शुभ है।

वृष- गुरु व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। जॉब में लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। चावल का दान करें।

मिथुन- आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। छात्रों के करियर में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। आसमानी रंग शुभ है।

कर्क- जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान धनु व सूर्य प्रधान सिंह राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। गृह निर्माण की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। हरा रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। गुरु व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।
तुला- आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक- जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

धनु- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रोग्रेस है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर जॉब में कोई नवीन पद प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

कुंभ- शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

मीन- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें