रा.से.यो.बसना का परियोजना कार्य में राष्ट्रीय कीर्तिमान
बसना , राष्ट्रीय सेवा योजना शास.आदर्श उच्च.माध्य.विद्यालय – बसना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सीतापुर में स्वच्छता के लिए युवा थीम पर प्राचार्य – के.सी.साहू के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी – रमेश कुमार सोनी के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया | यह आपके नेतृत्व का सत्रहवां विशेष शिविर रहा जिसमें शिविर की सभी गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया लेकिन परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों की सामाजिक सहभागिता के द्वारा दो राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित हुआ | विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इसका दावा राष्ट्रीय स्तर पर एवं लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए किया जाएगा |
सीतापुर में विशेष शिविर का आयोजन
इस सीतापुर शिविर में अब तक की सबसे बड़ी नयी पक्की नाली १८२ फीट [ आंगनबाड़ी चौक पर ] का निर्माण किया गया तथा इसी शिविर में १० नग [ चढ़ाई ] सीढ़ियों का पक्का नवनिर्माण महादेव मंदिर के पास किया गया | इस शिविर में १० ट्रेक्टर मुरुम की पटाई कर रास्ता बनाया ; गाँव के गली मोहल्ले ,चौक – चौराहों , विद्यालय परिसर , हैण्डपम्प परिसर की सफाई की गयी | इसी शिविर में प्राथमिक विद्यालय के ४० वृक्षों की चुना से पोताई की गयी | यह भी अपने आप में किसी शिविर के परियोजना कार्य में किया गया अब तक का सबसे बड़ा कार्य है | इसके अलावा कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार सोनी के नेतृत्व में अब तक कुल १५ स्थानों / ग्रामों में स्थायी निर्माण अब तक किया जा चुका है यह भी अब तक का एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है |
विद्यालय के इस सत्रहवें शिविर में परियोजना कार्य संपन्न करने में – माधव प्रधान , भागीरथी भोई , सुधिराम भोई , हेमसागर , सुकलाल छत्तर , लखपति प्रधान , जगदीश प्रधान , वनवास सांड ,चित्रसेन मलिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों का सहयोग प्राप्त हुआ वहीँ स्वयंसेवकों की ओर से बलवंत पटेल , विनोद पटेल ,जौशिक मेहेर , जितेन्द्र पटेल ,प्रदीप चौहान ,सुरेश ,सत्यप्रकाश ,संदीप श्रीवास्तव , कमल भूषण ,हेमसागर भारद्वाज ,अरविन्द डडसेना , घनश्याम , बोनम ,भजन निषाद ,लक्ष्मण सहित सभी का सहयोग रहा | यह अब तक का सबसे सफल शिविर रहा जिसमे सामुदायिक सहभागिता के द्वारा छात्रों ने अपने ब्यक्तित्व का सम्पूर्ण विकास किया |
विद्यालय की इस उपलब्धि पर आर.बी.प्रधान –अध्यक्ष पालक शिक्षक संघ , मुकेश जोशी – अध्यक्ष –एस.एम्.डी.सी., राजकुमार बेहरा , एन.एल.भोई , भगतराम वाधवा .आर.के.खरे , जगदीश प्रधान एवं सभी शुभचिंतकों ने अपनी बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं |