बागबाहरा : संसदीय सचिव ने ली प्रवासी मजदूरों की सुध। कोविड क... - CG Sandesh

बागबाहरा : संसदीय सचिव ने ली प्रवासी मजदूरों की सुध। कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा।

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने अन्य राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों की सुध लेते हुए उनके लिए खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में बने क्वारंटाइन सेंटरों की जानकारी ली। वही बागबाहरा में संचालित कोविड-19 केयर सेंटर का भी जायजा लिया। साथ ही साथ क्षेत्र के कांग्रेस जनों एवं जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा सेवाभावी जनों का इस संकट की घड़ी में अपने आसपास के लोगों के यथासंभव सहयोग के लिए आह्वान किया है।

बता दें वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसके चलते राज्य से बाहर काम करने गए प्रवासी मजदूर वापस लौटने लगे हैं। उनके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्वारंटाइन सेंटर की स्थापना की गई है। आज खल्लारी विधायक श्री ने वर्चुअल माध्यम से प्रवासी मजदूरों के लिए विधानसभा क्षेत्र में बने क्वारंटाइन सेंटरों का जायजा लिया।

यादव ने बताया कोरोना संक्रमण के चलते लग रहे लॉकडाउन के कारण प्रवासी मजदूरों की वापसी जारी है जिसके लिए खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें से 53 क्वारंटाइन सेंटरों में आज पर्यंत तक 443 प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारंटाइन की व्यवस्था की गई है। जिनमें 232 पुरुष और 168 महिलाएं शामिल है।

श्री यादव ने बताया कि प्रवासी मजदूरों वापस अब अपने घर लौट रहे हैं उनके लिए और भी क्वॉरेंटाइन सेंटरों की व्यवस्था की जा रही है। जहां उनके क्वारंटाइन के समय के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, राशन दवाइयां इत्यादि की भी पर्याप्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

वहीं पूर्व में बन चुके क्वारंटाइन सेंटरों में भी इस की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।जिसका जायजा आज मेरे द्वारा लिया गया है। श्री यादव ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटरों में होने वाले खर्च के लिए सरपंच गण असमंजस में थे ।उनके लिए भी सरपंच संघ के मांग के अनुरूप शासन के समक्ष उनकी मांगों को रखकर क्वारंटाइन सेंटर में होने वाले खर्च के लिए 15वें वित्त तथा मूलभूत की राशि के खर्च किए जाने की व्यवस्था भी कराई गई है।

कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा। जाना मरीजों का हालचाल।

श्री यादव ने वर्चुअल माध्यम से ही बागबाहरा में संचालित हो रहे कोविड केयर सेंटर का भी जायजा लिया। श्री यादव ने बताया कि स्थानीय सेवाभावी संगठनों तथा शासन के प्रयास से बागबाहरा में बड़ी ही कुशलता के साथ कोविड केयर सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जिनमें 25 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वही 21लोग आज इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती हुए हैं। जन सहयोग के चलते यह सेंटर भली-भांति संचालित हो रहा है।

वितरित होने वाले दवाई के व्यवस्था की भी ली जानकारी।

वर्तमान के कोरोना संक्रमण देखते हुए शासन के द्वारा लक्षणों के आधार पर कोविड के उपचार के लिए क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 900 नग किट, तथा गांव में निवास कर रही 436 मितानिनों के लिए 4360 किट भेज दिया गया है। ताकि क्षेत्र निवास कर रही जनता जिन्हें स्वयं में लक्षण दिखाई पड़े वह उनके पास जाकर उपचार के लिए उनसे दवाइयों का किट प्राप्त कर सके।

सहयोग के लिए कांग्रेस जनों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों तथा सेवाभावी जनों का किया आह्वान।

छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस जनों के साथ-साथ पंच,सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों एवं सेवाभावी जनों का क्षेत्र की जनता की सेवा एवं सहयोग के लिए आह्वान किया है। श्री यादव ने कहा है कि कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के कांग्रेस जन, समस्त जनप्रतिनिधि गण, क्षेत्र में बने हुए सामाजिक संगठन एवं सेवाभावी लोगों का आज मैं इस संकट की घड़ी में सहयोग के लिए आह्वान करता हूं। आप सब के सहयोग एवं सेवा से ही क्षेत्र की जनता इस महामारी से निजात पा सकेगी। इसलिए प्रत्येक कांग्रेस जन , जनप्रतिनिधि गण, सेवा भाव रखने वाले नागरिक गण व सामाजिक संगठन बढ़ चढ़कर सामने आए। और इस महामारी के काल में अपने क्षेत्र के लोगों का हरसंभव सहयोग करें।

कोविड केयर सेंटर के संचालन में सहयोग कर रहे सामाजिक संस्थाओं, सेवाभावी जनों प्रति ज्ञापित किया आभार।

श्री यादव ने बागबाहरा में संचालित हो रहे कोविड केयर सेंटर के संचालन में सहयोग करने वाले समस्त सेवाभावी संस्थानों, सामाजिक संस्थानों के साथ-साथ अन्य एकल रुप से सहयोग करने वाले समाजसेवियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है। श्री यादव ने कहा कि यह विपत्ति की घड़ी है और आप सभी सेवाभावी जनों के सहयोग से ही हम इस विपत्ति के समय को पार करके अपने समाज अपने भाई बंधुओं के जीवन की रक्षा कर पाएंगे। इस संकटकाल में जो आप लोगों के द्वारा सेवा और सहयोग प्राप्त हो रहा है उसके लिए मैं कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आपके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना करता हूं।



अन्य सम्बंधित खबरें