बागबाहरा : पार्षदों ने नगर में एम्बुलेंस एवं  मुक्तांजली वाह... - CG Sandesh

बागबाहरा : पार्षदों ने नगर में एम्बुलेंस एवं मुक्तांजली वाहन क्रय करने की अनुशंसा

नगर हित मे बागबाहरा नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित 2 पार्षद आये सामने, पार्षद निधि की राशि को किया दान

कोरोना संकट काल मे बागबाहरा नगर के पार्षदो द्वारा एम्बुलेंस एवं मुक्तांजली वाहन क्रय करने की अनुशंसा मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं एसडीएम बागबाहरा को सौंपी । नगर पालिका उपाध्यक्ष दीपक यादव , पार्षद सूर्या देवांगन ,पार्षद साधना सोनी ने अपने पार्षद निधि के राशि को एम्बुलेंस एवं मुक्तांजली वाहन की खरीदी के लिए दिया है ।नगर वासियों ने नगर उपाध्यक्ष दीपक यादव ,पार्षद सूर्या देवांगन ,एंव साधना सोनी का सहृदय धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया है।


अन्य सम्बंधित खबरें