कोमाखान  : 2 व्यक्ति से अवैध रूप से 23  बोतल शराब जप्त  - CG Sandesh

कोमाखान : 2 व्यक्ति से अवैध रूप से 23 बोतल शराब जप्त

महासमुन्द पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर एसडीओपी बागबाहरा लितेश सिंह के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी संक्रमण रोकथाम के साथ ही लगातार अवैध जुआ, शराब, गुटका,गांजा आदि पर लगातार कार्रवाई जारी है.

इसी क्रम में थाना कोमाखान के थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर सतत निगरानी की जा रही है दिनांक 01/05/2021 टेमरी नाका में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान खरियार रोड उड़ीसा से टेमरी नाका की ओर आ रही पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 NF 4506 को रोकने पर पिक अप में 02 व्यक्ति अवैध रूप से 23 बोतल mcdowells no 1 Reserwe whisky रखे मिलने पर पिकअप बोलोरो में बैठे (1) रोशन शर्मा पिता अंगद शर्मा उम्र 25 वर्ष (2) टूकेस चंद्राकर पिता स्व. चमनलाल चंद्राकर उम्र 30 दोनो सकीनान वार्ड नंबर 04विजय नगर भनपुरी खमतराई रायपुर के संयुक्त कब्जे से( 01)23 नग बोतल mcdowells no 1 Reserve whisky शराब प्रत्येक बोतल में 750ML कुल जुमला 17250 ML कीमती 15410 रु.(2)04 नग मोबाइल कीमती 15500 रुपए (3) बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 NF 4506(4) नगदी रकम 8540 रुपए ।को समक्ष गवाहन के जप्तकर मौके पर संपूर्ण कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 68/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नरेंद्र साहू,आरक्षक 275 जितेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें