महासमुंद - एक दिन की शेडो कलेक्टर हरप्रीत कौर छाबड़ा ने देखी ... - CG Sandesh

महासमुंद - एक दिन की शेडो कलेक्टर हरप्रीत कौर छाबड़ा ने देखी कामकाज

महासमुंद। प्रदेश में महाविद्यालयीन स्तर पर आयोजित डिजिटल प्रतियोगिता यूथ स्पार्क -खेलेगा छत्तीसगढ़, जीतेगा छत्तीसगढ़ के पांचवें और अंतिम चरण में पहुंची हरप्रीत कौर छाबड़ा कल शैडो कलेक्टर के रूप में कलेक्टर  हिमशिखर गुप्ता के साथ अधिकारियों की समय-सीमा बैठक और स्वच्छता मिशन की बैठक में शामिल हुई। उन्होंने जिला कार्यालय में प्रतिदिन प्रात: होने वाले राष्ट्रगान में भाग लिया और कलेक्टर के साथ कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में पहुंचकर उनके कार्य प्रणाली का जायजा लिया वह कलेक्टर जनदर्शन में अपनी समस्याओं को लेकर जिले के दूर-दराज एवं जिला मुख्यालय से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और मांगों से भी रूबरू हुई।

कलेक्टर  हिमशिखर गुप्ता ने राष्ट्रगान के उपरांत तथा समय-सीमा की बैठक में उपस्थित जिला अधिकारियों से एक दिन के लिए बनी शैडो कलेक्टर हरप्रीत कौर छाबड़ा का सबसे परिचय कराया। कलेक्टर ने कहा कि शेडो कलेक्टर के रूप में युवाओं को प्रशासनिक कार्य प्रणाली से जुड़ने का एक अच्छा अवसर मिला है।

इससे उन्हें ना केवल समस्याओं और मांगों के संबंध में रूबरू होने बल्कि जिले, प्रदेश और देश के विकास के लिए आगे आने और कार्य करने की प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि किस तरह एक स्कूल में एक कलेक्टर के पहुंचने पर विद्यार्थियों को प्रेरणा भी मिली और उनमें से विद्यार्थी आज प्रदेश में एक जिले के कलेक्टर के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक कार्य एक चुनौती भरा कार्य है और इसके लिए जरूरी है कि विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए अपने सामान्य ज्ञान पर जोर दे और सामान्य ज्ञान के स्तर का लगातार विकास एवं विस्तार करें।

उन्होंने शैडो कलेक्टर हरप्रीत कौर छाबड़ा के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि हरप्रीत कौर छाबड़ा महासमुंद जिले के बागबाहरा की रहने वाली हैं। वे एम.कॉम की पढ़ाई कर रही है। 



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें