बागबाहरा : 16 लीटर महुआ शराब के साथ 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

बागबाहरा : 16 लीटर महुआ शराब के साथ 2 गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी लितेश सिंह के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है कि मुखबिर सूचना पर NH 353 मेन रोड पिथौरा चौक बागबाहरा के पास आरोपीगण,  उदय कुमार  पिता सावंत दास सोनवानी उम्र 28, विकास सोनवानी पिता दयाचंद सोनवानी उम्र 22 वर्ष  के संयुक्त कब्जे से एक गुलाबी रंग के बैग में 80 नग उडिसा राज्य निर्मित जेब्रा छाप देशी महुआ शराब प्रत्येक पाउच में 200-200 एमएल कुल 16 लीटर कीमती 3200 रूपये, एक हीरो सुपर स्प्लेण्डर मो0सा0 CG 04MX 7792 , नगदी रकम 300 रूपये, एक जियो कंपनी का की-पेड मोबाईल कीमती 500 रूपये,  कुल जुमला कीमती 54000 रूपये को जप्त किया गया तथा आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गयी।

आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 94/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी,सउनि बिसाली राम ध्रुव, आरक्षक ठाकुर राम पटेल, इंद्रजीत साहू ‍का विशेष योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें