बागबाहरा : प्रवासी मजदूरों के लिए बने क्वारंटाइन सेंटर के निरीक्षण के लिए कोमाखान पहुंचे संसदीय सचिव। टीकाकरण केंद्र का भी लिया जायजा।
छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने अन्य राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों की सुध लेते हुए उनके लिए ग्राम पंचायत स्तर में बने क्वारंटाइन सेंटर की वस्तु स्थिति की जानकारी लेने के लिए आज कोमाखान पहुंचे। जहां उन्होंने क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों से बातचीत की। तथा क्वारंटाइन सेंटर में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था इत्यादि की जानकारी ली । इस संकट की घड़ी में भी अपने विधायक को हाल चाल पूछने पहुंचे देखकर मजदूर गण फूले नहीं समाए और उन्होंने श्री यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
तत्पश्चात श्री यादव कोमाखान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए टीकाकरण सेंटर का भी जायजा लिया। बता दे वर्तमान में शासन के द्वारा 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग वालों का टीकाकरण जारी है । उक्त टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी श्री यादव के द्वारा ली गई । कोमाखान में प्रारंभ हुए टीकाकरण कार्यक्रम में कल की स्थिति तक 29 लोगों के द्वारा वैक्सीन लगवाई गई है । साथ ही श्री यादव ने स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश जारी किए।
यादव ने बताया कि केंद्र की सरकार इस संकट की घड़ी में सहयोगात्मक रवैया नहीं अपना रही है इसके बाद भी हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व वाली सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को इस महामारी से निजात दिलाने के लिए कृत संकल्प है। और इसी दिशा में प्रयास जारी है।
तत्पश्चात श्री यादव ने उपस्थित क्षेत्र के कांग्रेस जनों एवं जनप्रतिनिधियों अनुरोध करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में अपने आसपास के लोगों के यथासंभव सहयोग करें। साथ ही साथ टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। ताकि शीघ्र से शीघ्र हम इस महामारी से निजात पा सके।
इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष तेजन चंद्राकर, कोमाखान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पटेल, प्रदीप यादव, तूफान दीवान, गुलजार खान, वतन जैन, राहुल श्रीवास, भूपेंद्र देवांगन, नरेन्द्र जैन, शशांक श्रीवास, गोलू जैन,पोखन महानंद उपस्थित रहे।