पी एम केयर फंड से भूपेश सरकार ने नही खरीदे वेंटिलेटर :  कें... - CG Sandesh

पी एम केयर फंड से भूपेश सरकार ने नही खरीदे वेंटिलेटर : केंद्र सरकार द्वारा ही पीएम केयर फंड से खरीदी कर छत्तीसगढ़ भेजे गए वेंटिलेटर्स

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीएम केयर फंड से वेंटिलेटर खरीदी की खबरे भ्रामक तथा तथ्यहीन

पीएम केयर फंड से राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के वेंटीलेटर्स की खरीदी नही की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पी एम केयर फंड के माध्यम से वेंटीलेटर्स की खरीदी केंद्र सरकार द्वारा  की गई है। छत्तीसगढ़  की किसी भी एजेंसी के द्वारा पी एम केयर फंड के माध्यम से वेंटिलेटर खरीदी नही की गई है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग  की किसी भी मेडिकल एजेंसी की पी एम केयर फंड से वेंटीलेटर्स की ख़रीदी में कोई भूमिका नही है। पी एम केयर फंड से खरीदी कर वेंटीलेटर्स केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ भेजा गया है।

राज्य सरकार ने इस तथ्य का खंडन किया है कि प्रधानमंत्री केयर फंड से राज्य सरकार द्वारा वेंटिलेटर खरीदे गए हैं। राज्य सरकार यह स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री केयर फंड से किसी भी प्रकार से कोई वेंटिलेटर क्रय करने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नहीं किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें