छत्तीसगढ़ में भू राजस्व संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
छत्तीसगढ़ में भू राजस्व संशोधन विधेयक के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव के साथ कांग्रेस के आदिवासी समाज के विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी बुधवार को राज्यपाल बलराम जी दास टंडन से मिलने पहुंचे.
पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि हमने आदिवासी विधायकों के साथ मिलकर इस विधेयक की खामियां बताईं. साथ हीं विधायकों ने बताया कि इस विधेयक से आदिवासी बेघर और बेजमीन हो जाएंगे. यह एक काला कानून है.
नेता प्रतिपक्ष टीएस सिहंदेव ने बताया कि भूमि अधिग्रहण के लिए पहले ही संविधान में कई कानून हैं. हमने राज्यपाल को बतायाकि किसी भी विकास कार्य में पहले से बने कानून कभी रोड़ा नहीं बने. नया विधेयक आदिवासियों के अधिकारों का हनन है. उन्होंने सीएम के उस बयान पर कि इस विधेयक पर वो आदिवासी समाज से कई बार चर्चा करने के लिए तैयार हैं पर कहा कि पहले बिल लाकर बाद में चर्चा की बात की जा रही है. क्यों सीएम ने 14 सालों में यही सीखा है.