बागबाहरा : भाजपा मंडल कोमाखान ने वर्चुअल बैठक का आयोजन
बागबाहरा भाजपा मंडल कोमाखान ने वर्चुअल बैठक का आयोजन 3 मई दोपहर तीन बजे किया। इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य वर्तमान कोरोना महामारी के विषम परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं व सदस्यों को सेवा ही संगठन विषय अंतर्गत सेवा कार्यों के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करना था।
बैठक में प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष सागर चंद्राकर ने रखा जिसमें बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं समस्त सदस्यों का स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्होंने गत वर्ष के कोरोना काल में भाजपा मंडल कोमाखान के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए सेवा कार्यों का जिक्र किया एवं वर्तमान में किये जाने वाले कार्यों का वर्णन किया। मंडल सह-प्रभारी नागेंद्र गिरी ने कोरोना के लक्षण नजर आने पर जांच एवं पात्र लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया।मंडल प्रभारी पूर्व जिला महामंत्री येतराम साहू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप अधिक से अधिक संक्रमित व्यक्तियों व परिवारों की सेवा का कार्य करें,अत्यधिक संक्रमित एवं गंभीर मरीज को हास्पिटल जीवन रक्षक दवाइयां एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने अपने हर संभव प्रयास करने की बात कही। जरूरतमंद परिवारों को लगातार सूखा राशन एवं सामग्री वितरित कर रहे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं जिला पंचायत सदस्य अलका नरेश चंद्राकर ने अधिक से अधिक सुखा राशन जरूरतमंद परिवारों को बांटने के लिए कहा। जिला संगठन सह प्रभारी अवधेश सिंह चंदेल नें कार्यकर्ताओं को सावधानीपूर्वक स्वयं सुरक्षित रह कर सेवा कार्य करने कहा।
जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने भाजपा मंडल कोमाखान के कार्यों की प्रशंसा की व कहा कि हर निर्देशों एवं कार्यों को सफलता पूर्वक बढ़-चढ़कर अंजाम देने वाला यह मंडल निश्चित ही सेवा ही संगठन के लक्ष्य को एक मिसाल बनकर संपूर्ण जिला में प्रस्तुत करेगा।
कोरोना से संक्रमित चमरू सिदार की मौत की जांच और उसे 25 लाख मुआवजा राशि दिलवाने हेतु लड़ाई लड़ने के लिए सभी को तैयार रहने कहा। कार्यक्रम के अंत में कोरोना महामारी के कारण मृत्यु को प्राप्त होने वाले दिवंगत आत्माओं को दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आभार मंडल महामंत्री कलाराम नायक ने एवं संचालन मीडिया प्रभारी नितिन जैन ने किया। इस वर्चुअल बैठक में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता थानसिंग दीवान, नरेश चन्द्राकर,लोचन पटेल,दुबेलाल साहू,प्रेम साहू,प्रीतम साहू,पूनम चन्द्राकर,मूलचंद साहू,नवीन पटेल, के साथ-साथ मंडल के वरिष्ट नेतागण भुखन सिन्हा,प्रेमशंकर सिन्हा,पुरुषोत्तम पटेल,देवनारायण साहू,लखनलाल पांडे, एवन साहू,दुलार सिंह ठाकुर,अशोक चक्रधारी,शेख फरीद खान,माधव मांझी,मुकेश सिन्हा,पंकज जैन,नंदकुमार यादव,उमा सोनी,संगीता चन्द्राकर,यामिनी साहू,राधेश्याम ठाकुर,रामचरण यादव,सुकेश नागपुर,सुरेश पटेल,अजय साहू,बल्ला सिंह ठाकुर,भीमा साहू,दीपेंद्र यादव,करण ठाकुर याकूब खान पाशा,कीर्तनलाल साहू,मनहरण साहू,चुलुकराम यादव,तुलसीराम ठाकुर,केशव साहू,सोमनाथ चन्द्राकर,नोहर साहू,केवल,किशोर सिंग ठाकुर,संजय साहू,भुखन ठाकुर आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।3 मई दोपहर तीन बजे किया। इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य वर्तमान कोरोना महामारी के विषम परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं व सदस्यों को सेवा ही संगठन विषय अंतर्गत सेवा कार्यों के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करना था।