राजधानी रायपुर में एक सप्ताह के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन - CG Sandesh

राजधानी रायपुर में एक सप्ताह के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन

राजधानी रायपुर में एक बार फिर से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ सकता है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के हवाल से यह खबर हम आप तक पहुंचा रहे हैं। रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आज फैसला हो सकता है।

जिला प्रशासन की बैठक के बाद निर्णय लिया जा सकता है। चैंबर ने दुकानों के खुलने के समय को बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को लेकर चैंबर ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। कोरोना के मौजूदा हालातों के देखते हुए फैसला लिया जा सकता है। रायपुर में संक्रमण दर में 29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन सीएम बघेल से भी चर्चा कर सकता है।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की है। उनके मुताबिक छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से गंभीर हुए हालात धीरे-धीरे सुधरते अब दिख रहे हैं और इसकी मुख्य वजह लॉकडाउन ही है ऐसे में इस स्थिति को और बेहतर बनाये रखने 15 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया जाना चाहिए।

विकास उपाध्याय ने कहा,इस बार आम जनता खुद चाह रही है कि जान है तो जहान है और जिस तरह से इस बार के लॉकडाउन को आम जनता का समर्थन मिला है वह अभूतपूर्व है। ज्ञात रहे कि बढ़ते कोरोना के दूसरे वेव को रोकने विकास उपाध्याय ने सबसे पहले लॉकडाउन लगाए जाने की वकालत की थी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें