बिलासपुर - नगर पालिका निगम के अधिकारियों ने दुकान संचालक और ... - CG Sandesh

बिलासपुर - नगर पालिका निगम के अधिकारियों ने दुकान संचालक और युवतियों से की बदसलूकी

बिलासपुर जिले में निगम का अतिक्रमण अमला बुधवार को देवकीनंदन चौक पर कार्रवाई करने पहुंचा, जहां निगम अमले की खुलकर दादागिरी करने का मामला सामने आया है. दरअसल, निगम कर्मचारियों द्वारा शराब के नशे में दुकान संचालक और कार्यरत युवतियों से गाली गलौज और मारपीट करने जैसी घटना को अंजाम दिया गया है.

लिहाजा, इससे नाराज व्यापारी संघ ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की है. वहीं व्यापारियों का आरोप है कि निगम के अधिकारी मनमानी पूर्वक रवैया अपनाते हुए शराब के नशे में बिना जानकारी और नोटिस दिए दुकान से सामान बाहर फिकवा दिया. विरोध करने पर दुकान संचालक और कार्यरत युवतियों से गाली गलौज और मारपीट तक की गई है.

इससे नाराज होकर व्यापारी संघ ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया. साथ ही इस दौरान निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस विभाग से दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की मांग की है.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें