पटेवा  : 10 किलो गांजा के साथ 2 व्यक्ति  गिरफ्तार - CG Sandesh

पटेवा : 10 किलो गांजा के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय SDOP महोदय पिथौरा के मार्ग निर्देशन पर कोरोना महामारी लॉकडाउन के दरमियान सीमावर्ती राज्य से अवैध गांजा एवं शराब परिवहन को रोकने के लिए निर्देशित किया गया था जिनके अनुसार थाना पटेवा आज दिनांक 03/05/2021 को में नाकाबंदी पाई बस स्टैंड पटेवा में लगाया गया चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल जिसमें 2 लोग सवार थे जिनके पास से 10 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके पास रखे प्रत्येक पैकेट में 1 किलो वनस्पति गांजा कुल 10 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती ₹100000 , मोटरसाइकिल पैशन प्रो CG04 NJ 74 66 कीमती ₹70000 , एक मोबाइल कीमती ₹20000 मिला जिसे मौके पर विधिवत कार्यवाही करते जप्त किया गया तथा आरोपी पवन साहू पिता रिखी राम साहू उम्र 32 साल निवासी खरोरा एवं बंधु राम यादव पिता स्वर्गीय रामनाथ यादव उम्र 65 वर्ष निवासी मुरा थाना खरोरा को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के विरुद्ध थाना पटेवा में अपराध क्रमांक 111/ 2021 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें