बागबाहरा : महामारी संकट के काल में भी जनता के साथ खड़े दिखाई... - CG Sandesh

बागबाहरा : महामारी संकट के काल में भी जनता के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं द्वारिकाधीश यादव।

निशुल्क खाद्यान्न वितरण का जायजा लेने के लिए पहुंचे बोडराबांधा । टीकाकरण सेंटर का कभी किया निरीक्षण।

वर्तमान में महामारी का बड़ा विकराल संकट मुंह फैलाए खड़ा है। जिसके चपेट में संपूर्ण छत्तीसगढ़ है। लेकिन इस महामारी के संक्रमण काल में भी स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। 

बता दे इस महामारी से जनता को राहत दिलाने के लिए भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार भी प्रतिज्ञाबध्द है, और उनके द्वारा 2 महीने का राशन एकमुश्त निशुल्क रूप से देने की घोषणा की है।
उसी एकमुश्त निशुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम का निरीक्षण करने के लिए आज छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोडराबांधा पहुंचे।
बोडराबांधा पहुंचकर श्री यादव ने एकमुश्त निशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना की जानकारी लेते हुए ग्रामीण जनों से बातचीत की। तथा ग्रामीणजनों को कोरोना महामारी के संबंध में जागरूक करते हुए टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।

टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण

एकमुश्त निशुल्क खाद्यान्न वितरण के विषय में ग्रामीणों से भेंट करने के बाद श्री यादव बोडराबांधा में हो रहे 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां श्री यादव ने टीकाकरण कार्यक्रम का जायजा लिया। तत्पश्चात ग्रामीण जनों को श्री यादव के सौजन्य से शीतल पेय एवं मास्क का वितरण किया गया।

क्षेत्र की जनता का हरसंभव सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेसी जनों का किया आह्वान।

श्री यादव ने कहा कि इस संकट की घड़ी में क्षेत्र की जनता के हर संभव मदद के लिए, मैं क्षेत्र के प्रत्येक जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस जनों का आह्वान करता हूं। वे आगे आएं तथा इस विपत्ति काल में अपने क्षेत्र के लोगों की यथा सामर्थ्य के अनुसार मदद करें। साथ ही साथ क्षेत्र के लोगों को शासन द्वारा जारी किए गए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए तथा टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित कीजिए । आप सभी लोगों के प्रयास से ही हम इस संकट काल से निजात पा सकेंगे।

बईहाडीह के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं। तत्काल निराकरण के लिए जारी किए आदेश।

टीकाकरण केंद्र के निरीक्षण के बाद श्री यादव बईहाडीह पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण जनों से बातचीत की तथा उनका सुख-दुख जाना। श्री यादव के पूछे जाने पर ग्रामीण जनों ने बताया कि वर्तमान में लॉकडाउन के कारण रोजगार की विकट समस्या उत्पन्न हो रही है और साथ ही साथ हमारे यहां रोजगार गारंटी योजना का काम भी यहां नहीं चल रहा है। जिसके लिए श्री यादव ने फोन के माध्यम से जिला पंचायत सीईओ तथा जनपद सीईओ को निर्देश जारी किए तथा तत्काल रोजगार गारंटी योजना के तहत काम शुरू करने के लिए कहा।

जब मीडिया के लोगों ने ग्रामीण जनों से की बातचीत।

ग्रामीण जनों से जब मीडिया प्रतिनिधियों ने बातचीत की तो ग्रामीण जनों ने बताया कि ऐसा विधायक हम लोगों ने आज तक नहीं देखा। जहां नेतागण अपनी जान बचाने के लिए भागे भागे फिर रहे हैं इस महामारी के चलते कोई भी जनता के सुख-दुख पूछने नहीं आ रहा है। लेकिन हमारे विधायक आज हमारे बीच पहुंचे हैं और हमारी समस्याओं को सुना तथा उसके तत्काल निराकरण के आदेश जारी किए। सच में हमने ऐसा विधायक आज तक नहीं देखा।

इस अवसर पर विशेष रुप से विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, जिला पंचायत सदस्य सीमा देवानंद निर्मलकर, सेक्टर प्रभारी मोहन कुलदीप तथा सेक्टर प्रभारी परस सोनवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें