कोमाखान : अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार - CG Sandesh

कोमाखान : अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंबुलकर साहू और एसडीओपी बागबाहरा लितेश सिंह के मार्गदर्शन में कोरोना महामारी संक्रमण रोकथाम के साथ ही लगातार अवैध जुआ, शराब, गांजा आदि पर लगातार कार्रवाई जारी है.

इसी क्रम में थाना कोमाखान के थाना प्रभारी निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर सतत निगरानी की जा रही है दिनांक 04/05/2021 जरिए मुखबिर सूचना मिला की उड़ीसा की ओर से एक सफेद रंग के पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 BP 3124 में अवैध रूपसे शराब लेकर टेमरी नाका की ओर आ रहा है.

सूचना पर पुलिस टेमरी नाका में संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान खरियार रोड उड़ीसा से टेमरी नाका की ओर आ रही पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 BP 3124को रोकने पर पिक अप में 02 व्यक्ति अवैध रूप से 04 नग बोतल mcdowells no 1 Reserwe whisky 06 पाव IMPERIAL BLUE 20 पाउच मछली छाप देशी महुआ शराब रखे मिलने पर पिकअप बोलोरो में बैठे (1) अनिल साहू पिता विशाली साहू उम्र 23 वर्ष (2) चुनेंद्र साहू पिता प्रेमलाल साहू उम्र 19 दोनो सकीनान वार्ड नंबर 01 राजपुर थाना धमधा जिला दुर्ग के संयुक्त कब्जे से( 01)04 नग बोतल mcdowells no 1 Reserve whisky शराब प्रत्येक बोतल में 750ML 06 पाव Imperial blue अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 एमएल 20 पाउच मछली छाप देशी महुआ शराब प्रत्येक पाउच में 200 एमएल कीमती 4560 रु.(2) घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 BP 3124 कीमती 300000 ।को जप्त किया गया.

‘संपूर्ण कार्यवाही कर अपराध क्रमांक 69/2021 धारा 34(2)59,(क) आबकारी एक्ट दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्यवाही में सउनि रनसाय मिरी,आरक्षक 529 जुनैद खान का विशेष योगदान रहा.


अन्य सम्बंधित खबरें