news-details

पिथौरा : बंगाल में हुए हिंसा के खिलाफ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर आज पूरे देश में भाजपा का एक एक कार्यकर्ता अपने निवास के सामने कॅरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए बंगाल चुनाव परिणाम जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे लगातार खूनी हिंसा,हत्या ,बलात्कार और भाजपा कार्यालय में आगजनी के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पिथौरा मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश सह- संयोजक (बंगाल हिंसा के विरोध कार्यक्रम)प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर अग्रवाल के निवास के सामने प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रेमशंकर पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीतराम सूर्ये,आशिष शर्मा मंडल महामंत्री, दुलीकेशन साहू जिला पिछड़ा वर्ग महामंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्की सलूजा निवास के सामने अजय खरे पूर्व मंडल महामंत्री, सांसद प्रतिनिधि जतिन ठक्कर, संजय सिंह, दुर्गेश सिन्हा ने ममता बनर्जी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।




अन्य सम्बंधित खबरें