06 बंफर अंग्रेजी शराब एवं 40 पाऊच हिरण छाप (12.5 लीटर)  शराब... - CG Sandesh

06 बंफर अंग्रेजी शराब एवं 40 पाऊच हिरण छाप (12.5 लीटर) शराब को तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महासमुंद मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा लितेश सिंह व थाना प्रभारी कोमाखान सिद्धेश्वर प्रताप सिंग के मार्गदर्शन में चौकी टुहलू थाना कोमाखान क्षेत्र में, पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद के मंशा अनुरूप, कि किसी भी स्थिति में अंतरराज्यीय (ओड़िशा राज्य) का अवैध शराब महासमुंद जिला में परिवहन/ बिक्री नहीं होगा। 

उपरोक्त आदेशानुसार दिनाँक 04/05/2021 को ओडिशा से अवैध रूप से 06 बम्फर अंग्रेजी शराब प्रत्येक बम्फर में 750 M L कुल शराब मात्रा 4500 ml एवं 40 पाऊच हिरण छाप देशी शराब, प्रत्येक पाऊच मे 200 M L कुल शराब मात्रा 08 लीटर जुमला शराब मात्रा 12.5 लीटर कीमती 5960 रूपये को परिवहन कर रायपुर ले जा रहे आरोपी किशोर विभार पिता दनारो विभार उम्र 30 साल निवासी ग्राम लांजीगाव थाना केगाव जिला कालाहांडी ओडिशा हाल पता विजेता कॉम्प्लेक्स न्यू राजेंद्रनगर जिला रायपुर एवं चंदन बघेल पिता श्याम बघेल उम्र 26 साल साकिन विजेता कॉम्प्लेक्स न्यू राजेंद्रनगर जिला रायपुर को पकड़ा। 

जिसके कब्जे से 40 पाऊच हिरण छाप देशी शराब, 03 बम्फर इम्पेरियल ब्लू, 03 बम्फर मेगड़ावल नम्बर वन एवम् परिवहन में प्रयुक्त एक लाल रंग के होन्डा यूनिकॉर्न मोटर साइकिल क्रमांक OD 08 L 2173 कीमती 30000 रूपये एवम् दो स्किन टच रियलमी, वीवो मोबाईल कीमती 5000 रूपये। जुमला किमती 40960 रूपये को जप्त कर। आरोपी किशोर विभार एवं चंदन बघेल को अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी टुहलू उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव, प्रधान आरक्षक कृपाराम साहू, आरक्षक यादराम चक्रधारी, रोहित नागेश, का विशेष योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें