CAF के जवानों को ले जा रही बस में लगी आग, कूद कर बचाई जान - CG Sandesh

CAF के जवानों को ले जा रही बस में लगी आग, कूद कर बचाई जान

रायगढ़ जिले में सीएएफ की छठवीं बटालियन के एक वाहन में गुरुवार को अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया. बस में सवार जवानों ने तत्काल बस से कूदकर अपनी जान बचाई.

सूत्रों के मुताबिक वाहन में करीब 50 जवान सवार थे. ये घटना तब घटी जब सभी जवान जनसुनवाई के लिए जा रहे थे. आग से पूरी बस खाक हो गई है. इसमें किसी भी जवान के घायल होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चला है.

रायगढ़ के एडिशनल एसपी उदयभान चौहान ने घटना की पुष्टि की है और उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. जवानों को ले जा रही बस में आग लगने की जांच भी की जाएगी.


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें