मोदी जी वैक्सीन दो : अंकित
बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमीटी ग्रामीण के प्रथम अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी अंकित बागबाहरा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान 2021 की जब भी जनगणना होगी तो यहां लगभग डेढ़ करोड़ की जनसंख्या 18 से 44 साल के बीच है । एक मई से केंद्र के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य ने टीका करण प्रारंभ किया परंतु केंद्र द्वारा तय दो कंपनियों द्वारा मात्र 1 लाख टीका ही मिला ।। ऐसे में उसकी उपयोगीता का निर्धारण तो राज्य सरकार को ही करना है ताकि नोटबन्दी समान लंबी कतारें और बेतहाशा भीड़ को रोका जा सके । उसको आरक्षण का नाम देना भाजपा की ओछी मानसिकता मात्र है जो चाह रही है कि लोग अपने पैसे से 1200 रुपये दे कर टीका लगवाएं ।
एक सवाल इसमें सबसे बड़ा है कि टीका करण का पूरा दायित्व राज्यों पर है पर उसका रजिस्ट्रेशन क्यों केंद्र सरकार कर रही है ये भी इस बात का सबूत है कि सिर्फ मोदी जी को अपनी फोटो सबको उपलब्ध करवाना है । अंकित ने बताया कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आज लगभग 3 लाख से अधिक टीके प्रतिदिन लगाने में सक्षम है, और उसने 50 लाख टीका खरीदने को मांगा तो क्यों उसे उपलब्ध नही करवाया जा रहा । क्यों यहां केंद्र सरकार अराजकता की स्थिति उत्पन्न करना चाह रही है ।
जब केंद्र की मोदी सरकार ने सीरम इंस्टीटूट जो कि कोविशिल्ड वैक्सीन बनाती है को 3000 करोड़ उपलब्ध करवा दिये ताकि वो अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सके और तो और उसके मालिक को वाई श्रेणी सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई उसके बावजूद उसका अचानक लंदन चले जाना और वहां जा कर लगभग 2 हजार 800 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करने की घोषणा करना और वहां पर इससे 6500 रोजगार उत्पन्न होगा बोलना,क्या भारतीयों के साथ अन्याय नही है ।
क्यों मोदी जी कोविड में आवश्यक दवाओं को आवश्यक वस्तु अधिनियम या डिज़ास्टर मैनेजमेंट के अंतर्गत नही ला रहे ताकि काला बाजारी रोका जा सके कई बार मांग करने के बाद भी वो नही कर रही । ऊपर से टीकाकरण के दूसरे डोज को भी केंद्र समय में उपलब्ध नही करवा रहा है,जो कि समय पर लगना बहुत आवश्यक है ।
ऐसे आपदा के समय जब देश को सिर्फ कोरोना से लड़ना है,देश का ध्यान भटकाने पूरे देश में बैठे भाजपाइयों के द्वारा बंगाल में मारे गए 13 लोगों में से 6 भाजपाई मारे गए के लिए धरना करवा रहे और ये भी नही बता रहे कि बाकी जो 7 मारे गए वो किस पार्टी के है और उन्हें किसने मारा ।
आज जब छत्तीसगढ़ राज्य वासी राज्य बनने के बाद से सर्वाधिक सांसद भाजपा के दे रहा है तो भाजपा के सांसद लापता है, और इस प्रदेश की जनता का वोट पा कर जीत तो गए है परंतु यहां की जनता के हित की बातों के लिए मुंह नही खोल पा रहे । अंकित ने तीखा हमला करते हुए भाजपा की इस नौटंकी को बंद करने की नसीहत देते हुए समस्त भाजपा जनों से सिर्फ एक ही काम करने को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राज्य को उचित मूल्य पर पर्याप्त वैक्सीन समय समय पर उपलब्ध करवा दे यही बहुत होगा और बजाए जनता को भरमाने अपने अपने घरों से बाहर निकल जनता के दुख दर्द को बांटने जनता के बीच जाएं । आज भाजपा की कथनी और करनी के खिलाफ और मोदी जी का ध्यानाकर्षण करने अंकित बागबाहरा ने साँकेतिक भूख हड़ताल साथियों सहित कर मोदी जी से तत्काल पर्याप्त टीके उपलब्ध करवाने की मांग की अंकित के इस अभियान में उनके साथ राजेश राजपूत,अकील अहमद,कांति तिवारी,तूफान दीवान, सुरेन्द्र यादव ताम्रध्वज,वीरेंद्र शुक्ला,प्रेम सिंह ठाकुर,चतुर सिंह ध्रुव,शांत साहू,,गौरीशंकर ठाकुर,नीलकंठ दीवान,संजय चंद्राकर,गुमान सिंह नेताम,भैयाराम यादव,हुलेश तिवारी,मनीष ठाकुर,युगेश्वर,अनुकी सेन,प्रेमाबाई ठाकुर,यादराम सेन आदि जुड़े ।।