जिला जेल से दीवार फांद कर भागे दो कैदी कोमाखान पुलिस की गिरफ्त में
कोमाखान पुलिस अनुसार ग्राम बिंद्रावन के लिए थाना प्रभारी स्टाफ के साथ रवाना हुए थे जँहा से आपात काल सेवा वाहन 112 को आधे राश्तें पर कॉलर का काल आया और बताया गया कि जिला जेल से दो कैदी भाग कर आये है जिसे पकड़ने के लिए थाना प्रभारी थाना स्टाफ एंव आपातकाल सेवा वाहन 112 के स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने में कामयाब हुए।
कयास लागया जा रहा है कि ये दोनों कैदी महासमुन्द जिले सीमांत क्षेत्र बिंद्रावन और नर्रा रास्ते होते हुए छत्तीसगढ़ की बार्डर पार कर ओडिशा जाने के फिराक में थे जिसे कोमाखान पुलिस को सूचना प्राप्त होते ही दो कैदियों को पकड़ कर उनके प्लानिंग पर पानी फेर दिया गया ।
बताया जा रहा है कि कैदी दौलत ध्रुव पिता मनोज ध्रुव उम्र 23 वर्ष ग्राम कोसरंगी ,थाना खल्लारी व दूसरा करन टंडन पिता आशा राम टंडन उम्र 25 वर्ष ग्राम अरेकेल थाना बसना बताया जा रहा है जिसे पकड़ कर अभी कोमाखान थाना हिरासत में रखा गया है।